बेटे अहान की फिल्म 'सनकी' के लिए सीएम मोहन यादव से मिले सुनील शेट्टी, शूटिंग में सहयोग के लिए जताया आभार

Suniel Shetty Meets Mohan Yadav: एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी की फिल्म सनकी की शूटिंग में सपोर्ट के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर अनका आभार जताया है।
Suniel Shetty Meets Mohan Yadav
सुनील शेट्टी और सीएम मोहन यादव(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सुनील शेट्टी ने भोपाल में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से मुलाकात की।

  • सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी की फिल्म 'सनकी' की शूटिंग में सपोर्ट के लिए सीएम का आभार जताया।

  • टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बन रही 'सनकी' में अहान शेट्टी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Ahan Shetty Sanki Movie Update: फिल्म सनकी की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल पहुंचे बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर प्रदेश में शूटिंग एक्टिविटी को लेकर मिल रहे सपोर्ट के लिए आभार जताया है। यह फिल्म सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के करियर के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है, जिसमें वे अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

शूटिंग के दौरान सुनील शेट्टी की सीएम मोहन यादव से मुलाकात

अहान शेट्टी की आने वाली फिल्म सनकी की शूटिंग को लेकर भोपाल और आसपास के इलाकों में शूटिंग काम आगे बढ़ रहा है। इसी दौरान सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की और राज्य में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए शुक्रिया किया। एक पिता और अनुभवी कलाकार के तौर पर सुनील शेट्टी का यह कदम बेटे के प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में देखा जा रहा है।

मध्य प्रदेश बना फिल्म निर्माताओं की पसंद

पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश अलग-अलग फिल्मों और वेब सीरिज के लिए एक प्रमुख शूटिंग केंद्र के रूप में उभरा है। यहां की अलग-अलग लोकेशन, ऐतिहासिक स्थल और प्राकृतिक वातावरण फिल्मकारों को अलग-अलग तरह के सीन के लिए ऑप्शन देते हैं।

Suniel Shetty Meets Mohan Yadav
दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले नई गाइडलाइन जारी, झंडे-बैनर और मेकअप समेत इन चीजों पर बैन

इसके साथ ही मध्य प्रदेश में शूटिंग से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने और फिल्म से जुड़ी एक्टिविटी को प्रोत्साहन देने की कोशिशों ने भी मेकर्स का ध्यान खींचा है। जब किसी राज्य में शूटिंग होती है, तो उसका असर स्थानीय अर्थव्यवस्था, होटल, परिवहन और कामकाज से जुड़े लोगों पर भी पड़ता है।

2027 में बॉक्स ऑफिस पर आएगी अहान शेट्टी की सनकी

फिल्म सनकी को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी मुख्य रोल निभा रहे हैं। डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को अगले साल 2027 की पहली छमाही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करने की प्लानिंग है। भोपाल में चल रहे शूटिंग चरण के पूरा होने के बाद इसके अगले हिस्सों और प्रचार कैंपेन पर काम आगे बढ़ेगा।