कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का नया ट्विस्ट, स्टार प्लस ला रहा है माना के हम यार नहीं संग रिश्तों की नई कहानी

Star Plus Upcoming Show: स्टार प्लस लेकर आ रहा है एक नई और अनोखी कहानी माना के हम यार नहीं, जो कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के इर्द-गिर्द घूमती है। शो में मंजीत मक्कड़ और दिव्या पाटिल लीड रोल में हैं।
कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का नया ट्विस्ट, स्टार प्लस ला रहा है ‘माना के हम यार नहीं’ संग रिश्तों की नई कहानी
स्टार प्लस ला रहा है माना के हम यार नहीं संग रिश्तों की नई कहानी
Published on: 
Updated on: 

Star Plus New Serial: स्टार प्लस एक बार फिर दर्शकों के लिए नई और अनोखी कहानी लेकर आ रहा है। चैनल का अपकमिंग शो ‘माना के हम यार नहीं’ रिश्तों की गहराइयों और कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के अनदेखे पहलू पर आधारित है। हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। शो में मंजीत मक्कड़ कृष्णा का किरदार निभा रहे हैं, जबकि दिव्या पाटिल खुशी के रोल में नजर आएंगी।

कृष्णा और खुशी की ज़िंदगियां एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। जहां खुशी एक मज़बूत और जिम्मेदार लड़की है, वहीं कृष्णा अपनापन और सादगी से भरे इंसान के रूप में सामने आते हैं। किस्मत उन्हें ऐसे मोड़ पर मिलाती है, जहां से उनकी जिंदगी की दिशा बदल जाती है। प्रोमो में खुशी की दुनिया दिखाई गई है, जहां वह अपने बीमार पिता का सहारा बनने के लिए कपड़े प्रेस करके घर चलाती है।

कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की कहानी

अपनी जिम्मेदारियों के चलते वह कॉन्ट्रैक्ट ब्राइड बनने का एक बड़ा और साहसिक फैसला करती है। दूसरी तरफ, कृष्णा को एक ऐसे इंसान के रूप में पेश किया गया है जो हर परिस्थिति में ढल जाना जानता है। कभी डॉक्टर, कभी पुलिस वाला और अब दूल्हे की भूमिका कृष्णा का यह अंदाज शो की कहानी को हल्का-फुल्का और मनोरंजक बनाएगा। दोनों की पहली मुलाकात कोर्टरूम में होती है, जिसे एक वकील ने तय किया है। यहीं से उनकी कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की शुरुआत होती है।

कब होगा सीरियल का प्रीमियर

खुशी के लिए यह रिश्ता जरूरत और मजबूरी का सहारा है, जबकि कृष्णा का मस्तमौला स्वभाव इस रिश्ते को नया रंग और ताजगी देता है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह रिश्ता महज एक समझौता बनकर रह जाएगा या फिर धीरे-धीरे इसमें प्यार और अपनापन भी जन्म लेगा? क्या कॉन्ट्रैक्ट मैरिज सच्चे रिश्ते में बदल पाएगी? यही सस्पेंस शो को और भी दिलचस्प बना रहा है। स्टार प्लस का नया शो ‘माना के हम यार नहीं’ का प्रीमियर 7 अक्टूबर से हर शाम 7 बजे होगा। मेकर्स को पूरा भरोसा है कि यह शो दर्शकों को भावनाओं और रिश्तों के एक नए सफर पर ले जाएगा और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com