Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन

Spider Man: Brand New Day: स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 10वें दिन फिल्म ने 26.28 करोड़ रुपये कमाए और इसका नेट कलेक्शन 376 करोड़ के पार पहुंच गया।
Spider Man: Brand New Day Box Office Collection Day 10
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे (सौ. फाइल फोटो)
Updated on

Spider Man: Brand New Day Box Office Collection Day 10: हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को इंडियन ऑडियंस की भी सराहना मिल रही है।

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे की रिलीज के 10 वें दिन के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बरकरार है। रिलीज के 10वें दिन के बाद फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिल रहा है। फिल्म ने भारत में जबरदस्त कमाई हासिल कर ली है।

10वें दिन फिल्म ने कमाए 26.28 करोड़ रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने रिलीज के 10वें दिन भारत में करीब 26.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की देशभर में 12,830 स्क्रीनिंग्स रखी गईं। इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन बढ़कर करीब 376.03 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन भी शानदार रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 10 दिनों में स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का ग्रॉस कलेक्शन करीब 449.24 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

वीकेंड पर फिर बढ़ी कमाई की रफ्तार

फिल्म की कमाई में वीकेंड का असर साफ नजर आ रहा है। शुक्रवार को फिल्म ने करीब 14.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि बुधवार को इसकी कमाई 17 करोड़ रुपये रही थी। इसके मुकाबले 10वें दिन कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

अब रविवार को फिल्म से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। अगर दर्शकों का रुझान इसी तरह बना रहा, तो फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा आंकड़ा पार कर सकती है।

कहानी में दिखा स्पाइडर-मैन का नया संघर्ष

फिल्म की कहानी भी दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रही है। पिछली कहानी के बाद स्पाइडर-मैन की जिंदगी में कई भावनात्मक बदलाव आए हैं। वह अपने करीबियों को दोबारा खोजने में सफल होता है, लेकिन उनकी पुरानी यादें वापस नहीं ला पाता। इसी बीच उसकी मुलाकात एक ऐसी लड़की से होती है, जिसके पास लोगों के दिमाग को प्रभावित करने की ताकत है। वह अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर स्पाइडर-मैन के लिए मुश्किलें खड़ी करती है।

Spider Man: Brand New Day Box Office Collection Day 10
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?

अपने ही अंदर के दुश्मन से भिड़ता है स्पाइडर-मैन

कहानी आगे बढ़ने के साथ स्पाइडर-मैन की शक्तियों का संतुलन भी बिगड़ने लगता है। उसे बाहरी दुश्मन के साथ-साथ अपने भीतर मौजूद डर और गुस्से से भी लड़ना पड़ता है। अब वह इस रहस्यमयी लड़की को कैसे मात देता है और अपनी जिंदगी को किस तरह संभालता है, यही फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है। यही वजह है कि एक्शन के साथ-साथ फिल्म का इमोशनल एंगल भी दर्शकों को आकर्षित कर रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com