एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ एक्टिंग में रखा कदम, आज पंजाबी की स्टार हैं सोनम बाजवा, बॉलीवुड में भी मचा रहीं धूम

Sonam Bajwa Career: सोनम बाजवा ने एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और 2013 में पंजाबी फिल्म बेस्ट ऑफ लक से डेब्यू किया। उन्होंने हाउसफुल 5 और बॉर्डर 2 से बॉलीवुड में जगह बनाई।
Sonam Bajwa Birthday
सोनम बाजवा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Sonam Bajwa Birthday Special Story: सोनम बाजवा आज पंजाबी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-पहचानी अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और बेहतरीन डांस मूव्स के दम पर उन्होंने लाखों फैंस के बीच खास पहचान बनाई है। हालांकि, फिल्मी दुनिया तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। अभिनय में कदम रखने से पहले सोनम एयर होस्टेस के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

सोनम प्रीत कौर बाजवा का जन्म 16 अगस्त 1989 को उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई जेसी पब्लिक स्कूल से की और इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा किया। सोनम को बचपन से ही एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया में दिलचस्पी थी। इसी सपने को पूरा करने के लिए वह मुंबई पहुंचीं और साल 2012 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अभिनय की दुनिया में आने से पहले उन्होंने कुछ समय तक एयर होस्टेस के रूप में काम किया। हालांकि, जल्द ही उन्होंने यह नौकरी छोड़कर मॉडलिंग और फिल्मों की ओर रुख कर लिया।

पंजाबी फिल्मों से शुरू हुआ फिल्मी सफर

सोनम बाजवा ने साल 2013 में पंजाबी फिल्म 'बेस्ट ऑफ लक' से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'पंजाब 1984', 'सरदार जी 2', 'निक्का जैलदार', 'मंजे बिस्तरे', 'गुड्डियां पटोले' और 'कैरी ऑन जट्टा' जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों के जरिए उन्होंने पंजाबी सिनेमा में अपनी मजबूत जगह बनाई। 'पंजाब 1984' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने पसंद किया। वहीं 'अर्दब मुटियारा' में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान भी मिला।

Sonam Bajwa Birthday
सौदागर से रातों-रात बनीं स्टार, फिर स्टेज-4 कैंसर ने बदली जिंदगी, जानें मनीषा कोइराला की कहानी

बॉलीवुड में भी बनाई पहचान

सोनम बाजवा ने हिंदी सिनेमा में भी धीरे-धीरे अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने 'बाला' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' जैसी फिल्मों में विशेष भूमिकाएं निभाईं। इसके बाद अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' और 'बॉर्डर 2' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से उनका बॉलीवुड सफर और मजबूत हुआ।

आज सोनम बाजवा पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में तो शामिल हैं ही, साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी लगातार अपनी जगह मजबूत कर रही हैं। एयर होस्टेस से अभिनेत्री बनने तक का उनका सफर उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए करियर की दिशा बदलने से नहीं डरते।

Navbharat Live
navbharatlive.com