Sohum Shah ने किया ‘अभिमन्यु’ गाने की रिलीज डेट का खुलासा, शेयर किया म्यूजिक वीडियो का BTS

सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर ‘अभिमन्यु’ के BTS वीडियो की झलक शेयर कर फैंस को और एक्साइटेड कर दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि ‘क्रेजी’ का नया गाना ‘अभिमन्यु’ 20 फरवरी को रिलीज होने वाला है।
सोहम शाह ने किया ‘अभिमन्यु’ गाने की रिलीज डेट का खुलासा, शेयर किया म्यूजिक वीडियो का BTS
सोहम शाह ने किया ‘अभिमन्यु’ गाने की रिलीज डेट का खुलासा
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: सोहम शाह की ‘क्रेजी’ हर दिन और बड़ी, और दिलचस्प, और क्रेजी होती जा रही है। जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तब से एक्साइटमेंट बस बढ़ती ही जा रही है। ‘तुम्बाड़’ की री-रिलीज़ की जबरदस्त सक्सेस के बाद, सोहम ने ‘क्रेजी’ की रिलीज़ डेट अनाउंसमेंट को भी दादी, हस्तर और विनायक के साथ लेजेंड्री बना दिया। टीज़र ने जहां क्रेजीनेस की झलक दी थी, वहीं ट्रेलर ने इसे पूरी तरह अलग लेवल पर पहुंचा दिया।

एक्साइटमेंट को और भी बढ़ाते हुए, सोहम शाह लेकर आए हैं ‘क्रेजी’ का जबरदस्त BTS वीडियो। इसके साथ ही, उन्होंने अनाउंस कर दिया है सबसे ज्यादा चर्चित ‘अभिमन्यु’ प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो, जो 20 फरवरी को रिलीज होने वाला है। सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर ‘अभिमन्यु’ के BTS वीडियो की झलक शेयर कर फैंस को और एक्साइटेड कर दिया है।

अभिमन्यु गाने का प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो 20 फरवरी को रिलीज होने वाला है और टीजर में इसकी झलक देखकर ही लोग इसके दीवाने हो गए थे। अब ये गाना पूरी तरह सामने आने वाला है, जिसमें सोहम खुद ‘अभिमन्यु’ के रूप में नजर आएंगे। ये कुछ ऐसा होने वाला है, जो पहले कभी नहीं देखा गया है। कहना होगा की यह हमें ‘क्रेजी’ की थ्रिलिंग दुनिया में और गहराई तक ले जाने वाला है।

सोहम शाह की ‘क्रेजी’ बॉलीवुड थ्रिलर जॉनर में एक नया बेंचमार्क सेट करने वाली है। फिल्म के शानदार विजुअल्स, जबरदस्त सिनेमैटोग्राफी और सीट से बांधकर रखने वाला थ्रिल इसे एक क्रेज राइड बनाने का वादा करता है। गिरीश कोहली के लिखे और डायरेक्ट किए इस धमाकेदार थ्रिलर को सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अंकित जैन इसके को-प्रोड्यूसर हैं। तो तैयार रहिए, क्योंकि ‘क्रेजी’ 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com