

सोहा अली खान ने बाल दिवस पर शेयर कीं माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें
शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी पंडित नेहरू संग आए नजर
सोहा बोलीं- हर बच्चे को सपने पूरे करने का मौका मिले
Soha Ali Khan Childrens Day Post Sharmila Tagore Mansoor Ali Khan: बाल दिवस के मौके पर सोहा अली खान ने अपने माता-पिता के बचपन के एल्बम का पिटारा खोल दिया है।
चिल्ड्रेंस डे पर सोहा अली खान ने अपने माता-पिता शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की स्पेशल फोटोज शेयर की हैं।
सोहा अली खान के द्वारा शेयर की गई इन फोटोज में शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौडी की फोटोज देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।
सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा कि मेरे माता-पिता बनने से पहले, वे भी बच्चे थे। आज, बाल दिवस पर, जो पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती है, मैं हमारे फ़ैमिली एल्बम से दो खास झलकियां शेयर कर रही हूं। मेरी मां जब छोटी बच्ची थीं, मेरे पिता जब लड़के थे, और एक ऐसे इंसान जो मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं।
पंडित नेहरू जी का जन्मदिन भारत में बाल दिवस पर इसलिए बना क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि यह दिन उनके बारे में हो - वह देश के भविष्य, हमारे बच्चों का जश्न मनाना चाहते थे और उनमें से हर एक को बड़े सपने देखने का मौका देना चाहते थे।
पोस्ट के आखिर में सोहा ने बच्चों के भविष्य को लेकर खास संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि मेरे माता-पिता के बड़े सपने थे-टैलेंट, कड़ी मेहनत, लगन और मौके से उनके सपने सच हुए। हर बच्चे को अपने सपनों को हकीकत में बदलने का ऐसा ही मौका मिले
सोहा अली खान के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2004 में बंगाली फिल्म इति श्रीकांत से अभिनय की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने कमललता का किरदार निभाया था। इसी साल उन्होंने शाहिद कपूर के साथ फिल्म दिल मांगे मोर!!! से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह कई फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में नजर आईं।