साल 2022 में रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स ने पहले दिन करीब 3.55 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया तेजी से बढ़ी और फिल्म के शो व स्क्रीन लगातार बढ़ाए गए। फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडितों के पलायन और 1990 के दशक में हुई हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित थी। फिल्म को लेकर सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर भी काफी चर्चा हुई, जिसने इसकी पहुंच बढ़ाने में भूमिका निभाई। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे कलाकार नजर आए।
(सौ. सोशल मीडिया)