सिंगर रिहाना के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने जमानत पर किया रिहा, शख्स को गोली मारने का लगा था आरोप

Rihanna
Photo- Instagram
Updated on

मुंबई : हॉलीवुड (Hollywood) सिंगर (Singer) रिहाना (Rihanna) के बॉयफ्रेंड (Boyfriend) Asap रॉकी (Asap Rocky) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रिहाना बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। वो अपने प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय कर रही है। सिंगर अपने बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने बारबाडोस गई थी। जहां से लौटने के बाद लॉस एंजेलिस के एयरपोर्ट पर Asap रॉकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

उनपर ये आरोप है कि उन्होंने साल 2019 में एक सख्स के ऊपर गोली चलाई थी, आज दोपहर पुलिस ने Asap रॉकी को जमानत राशि पर रिहा कर दिया है। Asap रॉकी की जमानत के लिए 4.19 करोड़ (550,000 डॉलर) का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि पीड़ित ने Asap रॉकी (रकीम मेयर्स) पर ये आरोप लगाया था कि रकीम मेयर्स ने अपने दो साथियों के साथ उसपर गोली चलाई थी। जिसमें रकीम मेयर्स की एक गोली पीड़ित के बाएं हाथ में छू कर निकल गयी थी।

जिससे पीड़ित मामूली घायल हो गया था। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत की थी। जिसपर पुलिस ने एंजेलिस एयरपोर्ट से रकीम मेयर्स गिरफ्तार किया था। हालांकि, अब वो जमानत पर छूट चुके है। रिहाना के घर बहुत जल्द बच्चे के किलकारी गूंजने वाली है। सिंगर इस पल से काफी खुश है। वो अपने बच्चे का वेलकम करने के लिए काफी उत्साहित है।

Navbharat Live
navbharatlive.com