-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Silk Smitha Birth Anniversary Biography Struggle And Death Mystery
जबरन शादी, अत्याचार और फिर चेन्नई की उड़ान, ऐसी शुरू हुई सिल्क स्मिता की फिल्मी कहानी
- Written By: सोनाली झा
Silk Smitha Struggle: सिल्क स्मिता बचपन में स्कूल नहीं जा सकीं और कम उम्र में उनकी जबरन शादी कर दी गई। ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर वह चेन्नई भाग गईं और मेकअप आर्टिस्ट से फिल्मों में कदम रखा।

सिल्क स्मिता (फोटो- सोशल मीडिया)
Silk Smitha Birth Anniversary Special Story: साउथ इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस सिल्क स्मिता का जीवन जितना चमकदार था, उतना ही दर्द से भरा भी था। 2 दिसंबर 1960 को आंध्र प्रदेश के एल्लुरू में जन्मी विजयलक्ष्मी वडलापति, जिन्हें दुनिया सिल्क स्मिता के नाम से जानती है, बेहद गरीब परिवार में पली-बढ़ीं। गरीबी के कारण वह स्कूल भी नहीं जा सकीं और कम उम्र में ही घर के चूल्हे-चौके में उनका बचपन बीत गया।
बचपन से ही फिल्मों के प्रति उनका आकर्षण था और वह एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं। लेकिन जैसे ही वह किशोरी हुईं, परिवार ने उनकी शादी कर दी। यह शादी उनके लिए यातना से कम नहीं थी। ससुराल में लगातार प्रताड़ना झेलते-झेलते एक दिन उन्होंने साहस दिखाया और बिना किसी को बताए घर छोड़ दिया। चेन्नई पहुंचकर उन्होंने नई जिंदगी की शुरुआत की।
सिल्क स्मिता का डेब्यू
शुरुआत में एक मेकअप गर्ल के रूप में काम करते हुए सिल्क फिल्मों के लिए कलाकारों को टचअप करती थीं। धीरे-धीरे उनकी खूबसूरती और स्टाइल लोगों का ध्यान खींचने लगी। उन्हें फिल्मों में आइटम नंबर करने का मौका मिला और यहीं से उनकी किस्मत पलटने लगी। 1979 में मलयालम फिल्म इनाये थेडी से उन्होंने डेब्यू किया। हालांकि, उनकी असली पहचान 1980 की फिल्म वांडीचक्रम से मिली।
सम्बंधित ख़बरें
‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Kargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
सिल्क स्मिता का करियर
फिल्म वांडीचक्रम में स्मिता के किरदार का नाम ‘सिल्क’ था, जिसे उन्होंने बाद में अपना नाम बना लिया। जल्द ही स्थिति यह हो गई कि साउथ के हर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर की पहली शर्त यही होती कि फिल्म में सिल्क स्मिता का गाना जरूर होना चाहिए। सिर्फ 10 साल के करियर में उन्होंने करीब 360 फिल्मों में काम किया। कमल हासन, रजनीकांत, चिरंजीवी जैसे सुपरस्टार्स के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर की।
ये भी पढ़ें- 100 रुपये महीने की नौकरी करते थे उदित नारायण, फिर एक रेडियो परफॉर्मेंस ने बदल दी किस्मत
सिल्क स्मिता की लाइफ
लेकिन उनकी जिंदगी में मोड़ तब आया जब उन्हें प्रोड्यूसर बनने की सलाह दी गई। फिल्मों में निवेश करते-करते उन्हें करीब 2 करोड़ का नुकसान हुआ। आर्थिक तंगी, धोखे और अकेलेपन ने उन्हें मानसिक रूप से बेहद कमजोर कर दिया। 23 सितंबर 1996 को 36 साल की उम्र में वह अपने घर में पंखे से लटकी मिलीं। यह मौत अब भी रहस्य है। रिपोर्ट्स आत्महत्या बताती हैं, लेकिन कई सवाल आज भी अनुत्तरित हैं।
Silk smitha birth anniversary biography struggle and death mystery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
Jul 26, 2026 | 03:03 PMछतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
Jul 26, 2026 | 02:55 PMपुणे में CNG संकट गहराया: कम गैस प्रेशर से पंपों पर लंबी कतारें, डीलर्स ने बिक्री बंद करने की दी चेतावनी
Jul 26, 2026 | 02:54 PM‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Jul 26, 2026 | 02:47 PMहिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Jul 26, 2026 | 02:46 PMAI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Jul 26, 2026 | 02:41 PMअब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM













