सिद्धू मूसेवाला का नया गाना इस दिन होगा रिलीज, जानें किसने दी ये जानकारी

Sidhu Moose Wala
Photo - Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : मशहूर (Famous) पंजाबी सिंगर (Punjabi Singer) सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) आज भले ही हमारे बीच नही है, लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में हैं। उनके जाने का गम उनके पूरे फैंस में है। प्रशंसक आज भी उन्हें उनके गाने सुनकर याद करते हैं और काफी इमोशनल भी हो जाते हैं। वहीं अब सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई हैं। बता दें कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'जान दी वार' रिलीज होने वाला है।

जिसका निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर सलीम मर्चेंट ने किया है। उन्होंने खुद अपने एक वीडियो के जरिए इस बात का खुलासा किया है। सिद्धू मूसेवाला के इस गाने की रिकॉर्डिंग जुलाई, 2021 में चंडीगढ़ में हुई थी। वहीं अब सलीम मर्चेंट ने सिद्धू मूसेवाला के गाने को 2 सितंबर को रिलीज करने का फैसला किया है। जिसका ऐलान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर किया है। अपने वीडियो में सलीम मर्चेंट ने बताया कि उनकी और सिद्धू मूसेवाला की मुलाकात अफसाना खान ने करवाई थी।

सिद्धू मूसेवाला से मिलकर सलीम मर्चेंट को काफी खुशी हुईं। वो सिद्धू मूसेवाला के पैशन से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने साथ काम करने का फैसला किया। उनके इस नए गाने की शूटिंग सलीम मर्चेंट के दोस्त सचिन आहूजा के स्टूडियो में चंडीगढ़ में हुआ। सिद्धू मूसेवाला का ये एक इमोशनल हार्ट टचिंग सॉन्ग है। जिसमें अफसाना खान ने भी अपनी आवाज दी है। सलीम मर्चेंट भी सिद्धू मूसेवाला के इस तरह से जाने से काफी दुखी है। उन्होंने यह फैसला किया है कि वो इस गाने को एक ट्रिब्यूट की तरह पेश करेंगे। ये गाना 2 सितंबर 2022 को रिलीज होगा। इस गाने का टाइटल 'जान दी वार' है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com