थ्रिलर फिल्म 'ऑपरेशन रोमियो' से शानदार शुरुआत करने को तैयार हैं सिद्धांत और वेदिका पिंटो

Operation Romeo
Photo- Instagram
Updated on

मुंबई : फिल्म निर्माता (Film Producer) नीरज पांडे (Neeraj Pandey) की थ्रिलर (Thriller) फिल्म (Film) 'ऑपरेशन रिमियो' (Operation Romeo) बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। ये हिंदी फिल्म मलयालम  फिल्म 'इश्क: नॉट ए लव स्टोरी' से लिया गया है। नीरज पांडे इस फिल्म से पहले 'रुस्तम', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'ए वेडनेसडे' 'बेबी', 'स्पेशल ऑप्स' जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुके है।

इस हिंदी भाषी फिल्म में एक्टर सिद्धांत गुप्ता और वेदिका पिंटो अपनी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसमें मनोरंजन और मस्ती से सीधा डार्क और बदला में बदल जाती है। ट्रेलर की शुरुआत में दो जवान व्यक्तियों की लव स्टोरी दिखाई देती है। जो अचानक एक भयानक दृश्य में बदल जाती है। अभिनेता सिद्धांत इस फिल्म में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते नजर आएंगे। इसके पहले ये 'इनसाइड एज 3' में कश्मीर के स्पिनिंग गेंदबाज इमाद की भूमिका निभाते नजर आए थे।

वहीं वेदिका पिंटो इससे पहले म्यूजिक वीडियो 'लिग्गी' में दिखाई दी थी। इस फिल्म का निर्देशन शशांत शाह कर रहे है। अभिनेता सिद्धांत गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन शो से की थी। वो टेलीविजन धारावाहिक 'जश्न-ए-इश्क' से अपनी पहचान बना चुके है और अब वो इस फिल्म में काम करके बहुत खुश है। वहीं वेदिका पिंटों इस फिल्म के जरिये फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। वो अपने इस फिल्म के किरदार को लेकर काफी उत्साहित है, लेकिन ये उनके लिए उतना ही चुनौतियों से भरा था।

इस फिल्म को शीतल भाटिया ने प्रोड्यूस किया है और ये रिलायंस एंटरटेनमेंट की मदद से प्रस्तुत हुई है। ये फिल्म 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com