'खो गए हम कहां' की शूटिंग पूरी, एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने लंबा पोस्ट जारी कर कही ये बात

Kho Gaye Hum Kahan Film
Published on
Updated on

मुंबई: अनन्या पांडे (Ananya Panday), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और आदर्श गौरव (Adarsh ​​Gaurav) स्टारर फिल्म 'खो गए हम कहां' (Kho Gaye Hum Kahan) पिछले काफी समय से चर्चा में है। जोया अख्तर, अर्जुन वरेन सिंह और रीमा कागती द्वारा लिखित यह फिल्म 'डिजिटल' युग की कहानी को पर्दे पर लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साल 2021 में फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर करने के साथ सोशल मीडिया पर 'खो गए हम कहां' की घोषणा की गई थी। इसके बाद अब फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। 

जोया अख्तर की फिल्म 'खो गए हम कहां' की शूटिंग पूरी कर ली हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के कलाकारों और क्रू के लिए एक नोट जारी कर सभी को धन्यवाद कहा है। एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अभिनेता ने लिखा- '#खो गए हम कहां की शूटिंग पूरी.... @zoieakhtar @reemakagti1 को धन्यवाद। मेरे सह-कलाकार, अब मेरे दोस्त बन गए है @ananyapanday @gouravadarsh ​​@kalkikanmani। मैं केवल आप दोनों के साथ काम करते हुए बड़ा हुआ हूं। तुम लोग बहुत सुंदर हो!।' अंत में उन्होंने लिखा, 'और अंत में पूरी कास्ट एंड क्रू, दादा और दोस्तों और मेरी कोर ए-टीम @ radhikamehta9 @ gautam0099 @poonamsrv @sandeep.rasal82 को धन्यवाद ।'

खो गए हम कहां को जोया अख्तर, रीमा कागती, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने सपोर्ट किया है। फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com