शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटी के साथ एक घायल पंछी के लिए की प्रार्थना, शेयर किया वीडियो

Shilpa Shetty
Published on
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की अभिनेत्री (Actress) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने दो साल की बेटी समीशा शेट्टी (Samisha Shetty) के साथ एक घायल (Injured) कबूतर (Pigeon) के लिए ईश्वर से प्रार्थना (Prayer) करते दिखाई दी। उसके जल्दी ठीक होने के लिए गायत्री मंत्र का जाप भी किया और अपने बेटी को भी दोहराने के लिए कहा।  दरअसल, शिल्पा शेट्टी के बगीचे में कहीं, से एक घायल कबूतर आ गया। जिसको देखकर अभिनेत्री को उसपर दया आ गई। जिसके लिए उन्होंने अपनी बेटी के साथ उसके जल्दी ठीक होने की कामना की और साई राम का जाप किया।

शिल्पा शेट्टी ने खुद अपने इन्स्टाग्राम पर इसका वीडियो पोस्ट किया है। पोस्ट वीडियो में देखा जा सकता है की, कैसे शिल्पा शेट्टी अपने दो साल की बेटी समीशा शेट्टी के साथ घायल कबूतर को 'बड्डी  जल्दी ठीक हो जाओ' कहती दिखाई दी। समीशा शेट्टी भी घायल पंछी के लिए चिंतित दिखाई दी। अभिनेत्री ने वीडिओ पोस्ट के साथ अपने कैप्शन में लिखा 'बच्चों का दिल वास्तव में सबसे शुद्ध होता है, समीशा (जो अभी 2 वर्ष की नहीं है) घायल पंछी को देखकर करुणा और सहानुभूति महसूस करना आश्चर्यजनक है।

हम सहज रूप से जानते हैं, की किसी के लिए प्रार्थना और बिना शर्त प्यार की आवश्यकता कब होती है... प्रार्थना और विश्वास की शक्ति दुनिया को गोल करती है। काश हम बड़े होने पर इसे याद करते। घायल पंछी को बचाने के लिए @petaindia का धन्यवाद...  

शिल्पा शेट्टी कुछ घंटे पहले अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वह खुशी से ठुमकते हुए दिख रही है और इसके साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा 'जब आप अपना पसंदीदा बॉलीवुड गाना या पंजाबी संगीत ट्रैक चुनते हैं और थिरकते है'...

लोहड़ी दी लाख-लाख बधाईयां...  हूं थोड़ा लक नू हिला दो...  Happyyyyy लोहड़ी...  नया भांगड़ा एरोबिक्स कार्यक्रम अब लाइव है! इसे अभी देखने के लिए मेरी कहानियों पर जाएं! 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com