शेखर कपूर ने शुरू की 'मासूम' के सीक्वल की तैयारी, जल्द होगा ऐलान

Masoom Sequal
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: साल 1983 में आई शेखर कपूर की फिल्म 'मासूम' को कल्ट फिल्म का दर्जा हासिल है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की और इसे समीक्षकों की भी सराहना मिली थी। सालों बाद अब शेखर कपूर इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। फिलहाल उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है।

https://twitter.com/shekharkapur/status/1664228078896418816

बता दें कि नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, जुगल हंसराज, सुप्रिया पाठक, सईद जाफरी और उर्मिला मातोंडकर स्टारर मासूम की कहानी और गाने गुलजार ने लिखे थे, जबकि इस बार शेखर ये जिम्मेदारी खुद उठा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शेखर कपूर जल्द ही इस फिल्म के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। फिल्म इसकी स्टारकास्ट को लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

https://www.youtube.com/watch?v=wSs2n5abdmg&t=3s

'बैंडिट क्वीन' और 'मि.इंडिया' जैसी हिट फिल्में बना चुके शेखर कपूर का हॉलीवुड में भी एक बड़ा नाम हैं। हॉलीवुड में उन्हें 'एलिजाबेथ' के लिए जाना जाता है, जिसके लिए उन्हें बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब्स में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए नामांकित किया गया था और इसकी अगली कड़ी 'एलिजाबेथ: द गोल्डन एज' के लिए केट ब्लैंचेट ने अपना पहला अभिनय ऑस्कर जीता। इसके अलावा शेखर कपूर ने 'द फोर फेदर्स' का भी निर्देशन किया।