Shashi Tharoor का जल्द होगा टीवी डेब्यू, इतिहास : रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स को करेंगे होस्ट

Shashi Tharoor TV Debut: शशि थरूर जल्द ही टीवी होस्ट के रूप में नई पारी शुरू करेंगे। वे डिस्कवरी की 4 एपिसोड वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज इतिहास: रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स में एशियाई यात्रा दिखाएंगे।
Shashi Tharoor TV Debut
शशि थरूर (सौ. Instagram @shashitharoor)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • शशि थरूर करेंगे टीवी डेब्यू, डिस्कवरी की डॉक्यूमेंट्री सीरीज को करेंगे होस्ट

  • रामायण: बियॉन्ड बॉर्डर्स में दिखेगी भारत से दक्षिण-पूर्व एशिया तक की यात्रा

  • 7 दिसंबर को होगा प्रीमियर, 7 भाषाओं में देख सकेंगे डॉक्यूमेंट्री

Shashi Tharoor Itihaas Ramayana Beyond Borders: अपने प्रखर बयान के लिए पहचान बनाने वाले राजनेता और लेखक शशि थरूर जल्द ही अपनी टीवी डेब्यू करने वाले है। जिसमें वो टीवी शो होस्ट करते हुए नजर आने वाले है।

शशि थरूर डिस्कवरी की आगामी डॉक्यूमेंट्री सीरीज इतिहास: रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स को होस्ट करते हुए दिखायी देंगे। बता दें कि 4 एपिसोड वाली इस सीरीज का प्रीमियर 7 दिसंबर 2026 को होने वाला है। मेकर्स ने इस शो को प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। इस शो में रामायण की भारत, इंडोनेशिया और श्रीलंका जैसे देशों में अलग-अलग मान्यताओं को दिखाया जाने वाला है।

रामायण के अलग-अलग रूपों में शशि थरूर की दिलचस्पी

अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर शशि थरूर ने कहा कि अपने धार्मिक महत्व के अलावा रामायण हमेशा से साहित्य के लिहाज से भी मेरी दिलचस्पी का विषय रही है। यह ऐसी कहानी है, जो सदियों और अलग-अलग संस्कृतियों से होकर गुजरी है। मैंने कई साल तक रामायण के अलग-अलग रूपों को पढ़ा और उनके बारे में जाना है। हर रूप उस समाज के बारे में कुछ नया बताता है, जहां उसे गढ़ा गया और लोगों ने उसे अपनाया।

Shashi Tharoor TV Debut
Tara Sutaria Birthday: 14 साल की उम्र में तारा ने गाया था ओपेरा, फराह खान ने सुनाया पहली मुलाकात का किस्सा

डिस्कवरी की पेशकश से जुड़ना आसान फैसला था

शशि थरूर ने कहा कि जब डिस्कवरी ने मुझसे इस महाकाव्य की एशिया के अलग-अलग देशों तक की यात्रा पर आधारित सीरीज को होस्ट करने के लिए संपर्क किया, तो मेरे लिए यह फैसला आसान था। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि रामायण की समृद्धि और अलग-अलग संस्कृतियों तक उसकी पहुंच को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। डिस्कवरी इतिहास और संस्कृति को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की खास क्षमता रखता है। मुझे खुशी है कि मैं इस सीरीज से जुड़ रहा हूं, जो रामायण की यात्रा को देशों की सीमाओं से आगे ले जाएगी।

चार एपिसोड की इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में दिखाया जाएगा कि रामायण की कहानी कंबोडिया, श्रीलंका और थाईलैंड से होते हुए फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया तक कैसे पहुंची। सीरीज में इन देशों में रामायण से जुड़ी मान्यताओं, कहानियों और सांस्कृतिक प्रभाव को सामने लाया जाएगा।

इतिहास: रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स का को-डायरेक्शन सुजाता कुलश्रेष्ठ और अभिमन्यु तिवारी ने किया है। इसका निर्माण वाइड एंगल फिल्म्स ने किया है। शशि थरूर के होस्ट के तौर पर टीवी पर इस नए सफर को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता है।

कब और कहां देख सकेंगे रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स?

यह सीरीज 7 दिसंबर 2026 को रात 9 बजे डिस्कवरी और डिस्कवरी प्लस पर प्रसारित होगी। इसके चारों एपिसोड हर हफ्ते एक-एक करके दिखाए जाएंगे। दर्शक इसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मलयालम और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में देख सकेंगे।