

मुंबई: शाहरुख खान के फैंस का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। किंग खान की फिल्म 'जवान' 2 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ऐसे में शाहरुख अपनी फिल्म की सफलता के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। फिर चाहे मामला फिल्म प्रमोशन का हो या भगवान से आशीर्वाद लेने का..
https://twitter.com/AHindinews/status/1698876301984321833
हाल ही में माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद अब शाहरुख दर्शन के लिए तिरुपति पहुंचे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान और फिल्म की एक्ट्रेस नयनतारा के साथ तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन किए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में शाहरुख खान सफेद रंग का कपड़ा पहने नजर आ रहे हैं। वहीं सुहाना खान और नयनतारा भी व्हाइट सूट में नजर आईं। वीडियो में ये लोग फिल्म की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/iamsrk/status/1698652513191489843
बता दें कि 'जवान' के ट्रेलर रिलीज से कुछ दिन पहले शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू गए थे। जहां से शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उन्होंने वहां अपना चेहरा ढक रखा था ताकि उन्हें कोई पहचान न सके। वहीं 'जवान' ने 24 घंटे के भीतर तीन नेशनल चेन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 165K टिकट बेची। जिसने 'पठान' के 117K टिकटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' के नाम पहले दिन 650 हजार टिकटों के साथ पीआईसी में सबसे ज्यादा टिकट बेचने का रिकॉर्ड है और ऐसा लग रहा है कि 'जवान' इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देगा।
बता दें कि 'जवान' में शाहरुख खान डबल रोल में हैं। उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा ने भी अहम रोल प्ले किया है। दीपिका पादुकोण और संजय दत्त जवान में स्पेशल कैमियो में नजर आएंगे। ये फिल्म 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।