स्टेज पर परफॉर्म करते समय गिरे शाहिद कपूर, फौरन उठकर दोबारा किया डांस

Shahid Kapoor Viral Video
आईएफएफआई से शाहिद कपूर की फोटो (Photo - @_iamclinton_/X)
Published on
Updated on

नवभारत एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) बीते सोमवार को यानी 20 नवंबर को गोवा (Goa) में शुरू हुए 54वें इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) में पहुंचे थे। जहां उन्होंने स्टेज पर अपने डांस परफॉर्मेंस से जमकर धमाल मचाया। स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान ही शाहिद अचानक गिर पड़े। हालांकि, उन्होंने खुद को संभालते हुए फौरन खड़े होकर दोबारा डांस किया। जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहिद कपूर के इस वायरल वीडियो को क्लिंटन डिसूजा नाम के एक एक्स यूजर ने अपने हैंडल से शेयर किया है। जिसमें शाहिद कपूर स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। शाहिद ने अपनी आंखों पर ब्लैक शेड्स भी लगाया है। शाहिद का डांस करते हुए अचानक बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिर पड़ते हैं, लेकिन एक्टर खुद को संभालते हुए दोबारा डांस करने लगते हैं। शाहिद डांस करते हुए उस हिस्से को देखते हैं जहां वो गिरे थे और वो यह भी समझने की कोशिश करते है कि ये आखिर कैसे हुआ। इसी के साथ वो अपने फैंस को फ्लाइंग किस देते नजर आए।  

इन गानों पर किया परफॉर्म

बता दें कि शाहिद कपूर ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' के 'वाना वॉव वॉव बीजीएम' पर बाइक चलाते हुए इवेंट में एंट्री किया था। जिसके बाद उन्होंने स्टेज पर 'मौजा ही मौजा' से लेकर 'धतिंग नाच' जैसे अपने चार्टबस्टर्स गानों पर डांस किया।54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आगाज 20 नवंबर को गोवा में हुआ है। आठ दिनों तक चलने वाला यह फेस्टिवल 28 नवंबर तक चलेगा। जिसका उद्घाटन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। इस फेस्टिवल में करण जौहर, सनी देओल, माधुरी दीक्षित, पंकज त्रिपाठी और शाहिद कपूर जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। 

शाहिद कपूर की आगामी फिल्में 

बात करें शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट कि तो एक्टर आखिरी बार इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘ब्लडी डेडी’ में नजर आए थे। इससे पहले वो वेब सीरीज ‘फर्जी’ में दिखाई दिए थे। शाहिद जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ में नजर आएंगे। फिल्म में पूजा हेगड़े लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म दशहरा के मौके पर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वो कृति सेनन के साथ भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।  

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com