

Shahrukh Khan Gangster Threat: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान का फिल्मी सफर जितना जबरदस्त रहा है, उतना ही यह चुनौतियों से भरा भी रहा है। 1990 के दशक में जब मुंबई फिल्म इंडस्ट्री पर अंडरवर्ल्ड का खौफ छाया हुआ था, तब कई फेमस हस्तियां दबाव में आ जाती थीं। उस दौर में एक्टर शाहरुख खान को भी सीधे तौर पर धमकियां मिली थीं। हालांकि उन्होंने अंडर वर्ल्ड की शर्तों के आगे झुकने से साफ इनकार कर दिया और अपनी जान जोखिम में डालकर भी अपने फैसले पर कायम रहे।
जाने-माने फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान इस घटना को याद किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान पूरी इंडस्ट्री में अकेले ऐसे इंसान थे, जिन्होंने माफिया के सामने सिर झुकाने से मना कर दिया था। जब गैंगस्टरों ने उन्हें अपनी फिल्मों या शो में काम करने के लिए मजबूर करने की कोशिश की, तो शाहरुख खान ने बेहद निडरता से उनका सामना किया।
धमक्खियों पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख खान ने माफियाओं को साफ चेतावनी दी थी कि वे किसी भी तरह के दबाव में आकर काम नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि वे पठान हैं, और अगर किसी में दम है तो वह उन्हें गोली मार दे, लेकिन वे डरकर कभी पीछे नहीं हटेंगे।म करने को तैयार नहीं हैं। फिल्म मेकर संजय गुप्ता के अनुसार इस बेबाक और निडर रवैये ने अंडरवर्ल्ड के मन में भी उनके प्रति एक सम्मान बढ़ा दिया था।
वह दौर शाहरुख खान के लिए बेहद तनावपूर्ण था और खतरे की गंभीरता को देखते हुए उन्हें लगभग 3 सालों तक कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। बाद के सालों में भी उन्होंने कई इंटरव्यू में स्वीकार किया कि वह समय काफी डरावना था। इसके बाद भी उन्होंने किसी भी अवैध ताकत को अपने पेशेवर फैसलों पर हावी नहीं होने दिया।
शाहरुख खान केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि दोस्तों के लिए भी वे इसी तरह चट्टान बनकर खड़े रहे। फिल्म मेकर करण जोहर ने भी अपनी बायोग्राफी में लिखा था कि जब उन्हें अपनी फिल्म के दौरान धमकियां मिली थीं, तब शाहरुख खान ने उनका हौसला बढ़ाया था। उन्होंने परिवार वालों को भरोसा दिलाते हुए कहा था कि एक पठान के रहते किसी को कुछ नहीं होने दिया जाएगा।