- Hindi News »
- Entertainment »
- Shah Rukh Khan Completed 30 Years In Cinema Read This News
अभिनेता शाहरुख खान ने सिनेमा में पूरे किए 30 साल, पढ़े ये खबर
- Written By: उज्वला धारपवार

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फिल्म उद्योग में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं और इस अवसर पर उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘पठान’ का पहला पोस्टर जारी किया। सोशल मीडिया पर जारी फिल्म के पोस्टर में 56 वर्षीय अभिनेता लंबे बालों और दाढ़ी के साथ हाथ में बंदूक लिए नज़र आ रहे हैं। खान ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘30 साल और अभी गिनती रूकेगी नहीं, क्योंकि आपका प्यार और मुस्कान अनंत है। यह पठान के साथ जारी रहेगी। 25 जनवरी, 2023 को यश राज फिल्म्स के 50 साल के सफर का जश्न ‘पठान’ के साथ मनाएं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी।” फिल्म का निर्देशन ‘वॉर’ और ‘बैंग बैंग’ से मशहूर सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं।
अभिनेता अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर खान का पहली झलक साझा की और हिंदी फिल्म उद्योग में अभिनेता के 30 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। जॉन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘‘दुनिया भर में लाखों दिलों को जीतने के 30 साल। वास्तव में आपके जैसा कोई नहीं है। पठान के रूप में शाहरुख खान का स्वागत है। यह पठान की पहली झलक है।” खान ने अपने अभिनय की शुरुआत टेलीविजन कार्यक्रम ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ से की थी। उन्होंने दिव्या भारती और अभिनेता ऋषि कपूर के साथ 1992 में ‘दीवाना’ से फिल्मों में कदम रखा था। इसके बाद ‘चमत्कार’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ और ‘कभी हां कभी ना’ जैसी फिल्में के जरिए अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता ने ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘देवदास’, ‘स्वदेस’, ‘चक दे! इंडिया’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी सुपरहिट फिल्में कीं। ‘पठान’ के निर्देशक आनंद ने एक बयान में कहा, ‘‘आज शाहरुख खान का दिन है और हमें दुनिया को यह बताने की जरूरत है। यह टीम ‘पठान’ का शाहरुख को अनगिनत यादों और मुस्कुराहट के लिए धन्यवाद कहने का तरीका है। ‘पठान’ से शाहरुख खान की झलक को सबसे छिपा कर रखा गया था। दुनिया भर के प्रशंसक लंबे समय से उनकी झलक देखने की मांग कर रहे थे और हमारे पास इसे दिखाने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता था।”
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित, ”पठान” खान की आखिरी रिलीज़ “जीरो” (2018) के पांच साल बाद 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अभिनेता को 2023 में दो और फिल्मों – दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता एटली की एक्शन-मनोरंजक ‘जवान’ और राजकुमार हिरानी निर्देशित ‘डंकी’ में भी देखा जाएगा। ‘जवान’ फिल्म दो जून, 2023 को और ‘डंकी’ दिसंबर 2023 में रिलीज़ होगी। इस फिल्म जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू भी हैं। (bhasha)
Shah rukh khan completed 30 years in cinema read this news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM










