Birthday Special: आधी रात में पंडित की तलाश, ऐसे हुई थी अर्चना पूरन सिंह और परमीत की शादी

Archana Puran Singh Birthday: अर्चना पूरन सिंह ने फिल्मों और टीवी दोनों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। टीवी पर कॉमेडी सर्कस और द कपिल शर्मा शो की जजिंग से उन्होंने खास पहचान बनाई।
Birthday Special: आधी रात में पंडित की तलाश, ऐसे हुई थी अर्चना पूरन सिंह और परमीत की शादी
अर्चना पूरन सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Archana Puran Singh Birthday Special Story: अर्चना पूरन सिंह ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अनोखे अंदाज से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। अर्चना पूरन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1962 को देहरादून में हुआ था। उनके पिता, पूरन सिंह, एक वकील थे और चाहते थे कि उनके बच्चे भी लॉ करें, लेकिन अर्चना का मन हमेशा कला की ओर झुकता रहा। पढ़ाई उन्होंने मसूरी और दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से की, लेकिन उनका सफर मुंबई की गलियों में जाकर फिल्मों की ओर मुड़ गया। अर्चना ने अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और शादी की कहानी से भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

साल 1987 में फिल्म जलवा से डेब्यू करने वाली अर्चना ने नसीरुद्दीन शाह के साथ पहली बार पर्दा शेयर किया था। इसके बाद उन्होंने अग्निपथ, राजा हिंदुस्तानी, कुछ कुछ होता है, सौदागर, शोला और शबनम जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। खासतौर पर कुछ कुछ होता है की मिस ब्रिगेंजा के रूप में उन्हें आज भी याद किया जाता है। छोटे पर्दे पर भी उन्होंने श्रीमान श्रीमति और वाह क्या सीन है जैसे शोज से पहचान बनाई। बाद में उन्होंने कॉमेडी सर्कस और द कपिल शर्मा शो में बतौर जज अपनी मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीता।

अर्चना पूरन सिंह की निजी जिंदगी

अर्चना पूरन सिंह की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उनकी पहली शादी सफल नहीं हो सकी, जिससे वह काफी टूट गईं और प्यार पर से भरोसा उठ गया। लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था। एक इवेंट में उनकी मुलाकात अभिनेता परमीत सेठी से हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और फिर उन्होंने शादी करने का फैसला लिया।

अर्चना पूरन सिंह और परमीत की शादी

हालांकि यह शादी भी किसी फिल्मी सीन जैसी रही। अर्चना और परमीत ने 1992 में आधी रात को घर से भागकर शादी करने का निर्णय लिया। दोनों आधी रात 12 बजे पंडित की तलाश में निकल पड़े। जब पंडित मिला तो उसने कहा कि शादी के लिए मुहूर्त निकालना जरूरी है। लेकिन अर्चना और परमीत ने उसी वक्त फैसला किया कि वे किसी भी कीमत पर शादी करेंगे। आखिरकार पंडित ने अगली सुबह 11 बजे दोनों की शादी करवा दी और दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।

Navbharat Live
navbharatlive.com