IFFI 2023 में सारा अली खान ने 'ऐ वतन मेरे वतन' का मोशन पोस्टर रिलीज किया, साथ में नजर आए करण जौहर

Ae Watan Mere Watan Motion Poster
Published on
Updated on

मुंबई: फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेत्री सारा अली खान ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के 54वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में अपनी आगामी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का मोशन पोस्टर लॉन्च किया। इस फिल्म का निर्देशन कन्नन अय्यर ने किया है। इससे पहले जनवरी में सारा अली खान ने भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह पर फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का फर्स्ट लुक शेयर किया था।

'ऐ वतन मेरे वतन' सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक थ्रिलर-ड्रामा है और इसमें सारा अली खान एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी, उषा मेहता का किरदार निभाती नजर आएंगी। सारा आने वाली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में बिल्कुल अलग लुक में नजर आने वाली हैं। पोस्टर लॉन्च के दौरान गायक सुख मित्र सिंह ने फिल्म का गाना 'कतरा कतरा' भी पेश किया। 'ऐ वतन मेरे वतन' जल्द ही मैजिक प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

सारा अली खान आखिरी बार विक्की कौशल के साथ फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आई थीं। यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रही है।धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का निर्माण करण जौहर और सह-निर्माता सोमेन मिश्रा ने किया है। फिल्म में सारा अली खान स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, हालांकि रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com