अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'स्काई फोर्स' में नजर आएंगी सारा अली खान और निमरत कौर

Sky Force
Published on
Updated on

मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' के हीरोइन की तलाश पूरी हो गई है। इस फिल्म में सारा अली खान और निमरत कौर उनके साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। ये दोनों ही अभिनेत्रियां फिल्म में अहम किरदार निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो रही है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं।

https://twitter.com/akshaykumar/status/1654405137920851968

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश विजन की इस फिल्म में अक्षय कुमार एक एयरफोर्स ऑफिसर के रोल में होंगे। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। सूत्र की मानें तो सारा और निमरत में से किसी का भी फिल्म 'स्काई फोर्स' में अक्षय के साथ रोमांटिक सीन नहीं होगा। दोनों ही एक्ट्रेसेस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट नहीं होंगी, लेकिन इस फिल्म में उनका किरदार काफी अहम होगा।

बता दें कि सारा और अक्षय पहली बार फिल्म 'अतरंगी रे' के लिए साथ नजर आए थे और इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं दूसरी तरफ निमरत को फिल्म 'एयरलिफ्ट' में अक्षय के साथ पहली बार देखा गया था, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

वक्र फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास इस समय कई फिल्में हैं। जिनमें 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'ओएमजी-2' जैसी फिल्में शामिल हैं। जबकि सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सारा फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन', 'मर्डर मुबारक' और फिल्म 'मेट्रो' में नजर आएंगी। वहीं बात करें निमरत कौर की तो एक्ट्रेस को पिछली बार फिल्म 'दसवीं' में देखा गया था। निमरत जल्द ही फिल्म 'हैप्पी टीचर्स डे' में राधिका मदान के साथ नजर आएंगी। जो इसी साल 5 सितंबर यानी टीचर्स डे के मौके पर रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com