सपना चौधरी के पति वीर साहू हुए शर्टलेस, टोन्ड और मस्कुलर बॉडी फ्लान्ट करते आए नजर

Sapna Chaudhary
Photo - Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : हरियाणवी (Haryanvi) सिंगर (Singer) और डांसर (Dancer) सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आए दिन अपने गानों और वीडियोज के लिए चर्चा में रहती है। वो अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है, लेकिन वो इस बार अपने पति वीर साहू को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में वीर साहू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने बॉडी ट्रांसफॉरमेशन को दिखाते नजर आ रहे है।

इतना ही नहीं वो वीडियो में अपने टोन्ड और मस्कुलर बॉडी फ्लान्ट करते दिखाई दे रहे है। वीडियो के बैकग्राउंड में उनका हिट गाना 'छोरा गाम का' बज रहा है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'सिंबल सै जान का' उनकी फिट बॉडी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। लोग उनके इस वीडियो पर बर्निंग और हार्ट इमोजी शेयर कर रहे है। उनके इस वीडियो को अब तक 6 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके है।

उनके इस अंदाज को देखकर उनकी पत्नी सपना चौधरी भी खुद को रोक नहीं पाई। सपना चौधरी ने भी इस वीडियो को लाइक किया है। वीर साहू भी पेशे से एक सिंगर है। उनका गाना 'छोरा गाम का' लोगों को बहुत पसंद आया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com