संजय कपूर आज मना रहे है अपना 57वां जन्मदिन, पढ़ें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

Happy Birthday Sanjay Kapoor
Photo - Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के एक्टर (Actor) संजय कपूर (Sanjay Kapoor) आज अपना 57वां जन्मदिन (Birthday) मना रहे है। अभिनेता का जन्म 17 अक्टूबर 1965 को मुंबई में सुरिंदर कपूर और निर्मल कपूर के घर में हुआ था। संजय कपूर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर के छोटे भाई है। संजय कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1995 में रिलीज फिल्म 'प्रेम' से किया था। जिसके बाद वो फिल्म 'कर्तव्य', 'बेकाबू', 'औजार', 'राजा', 'छुपा रुस्तम', 'मोहब्बत', 'सोच', 'अनजाने' और 'कोई मेरे दिल से पूछे' जैसी कई फिल्मों में अपने मुख्य भूमिका में नजर आए।

हालांकि, संजय कपूर भाई अनिल कपूर जैसा स्टारडम नहीं बना पाए। संजय कपूर आखिरी बार वेब सीरीज 'द फेम गेम' में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ अपने मुख्य किरदार में नजर आए। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। संजय कपूर ने साल 1997 में महीप कपूर से शादी किया था। जिसके बाद महीप कपूर ने बेटी शनाया कपूर और बेटा जहां कपूर को जन्म दिया। बता दें कि शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है।

संजय कपूर अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। वो आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते है। हाल ही में संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी महीप कपूर के साथ करवा चौथ की तस्वीरें शेयर किया हैं। तस्वीरों में बेटे जहां कपूर भी साथ नजर आए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com