राजनीति में कदम रखने जा रही हैं सामंथा रुथ प्रभु, थामेंगी इस पार्टी का हाथ!

Samantha
Published on
Updated on

मुंबई: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पिछले काफी समय से लाइमलाइट से दूर है। खबरों के मुताबिक सामंथा फिलहाल आराम फरमा रही है। अब सामंथा को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि एक्ट्रेस अब वह राजनीति की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नाम के एक राजनीतिक दल में शामिल होने पर विचार कर रही हैं। हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। खैर, यह देखना दिलचस्प होगा कि सामंथा के फैंस उनके पॉलिटिक्स जॉइन करने की इन खबरों पर क्या रिएक्शन देते हैं?

बता दें कि सामंथा तेलंगाना क्षेत्र के किसानों की हमेशा से ही प्रबल समर्थक रही हैं। वह इस राज्य के हैंडलूम कपड़ों की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। कहा जा रहा है कि इसके बाद से वह तेलंगाना सरकार की कई गतिविधियों से भी जुड़ गई हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा 'राज एंड डीके' की 'सिटाडेल इंडिया' में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'कुशी' को सिनेमाघरों में दर्शकों से मिल रही शानदार रिस्पॉन्स पर खुशी जाहिर की थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com