

Samantha Ruth Prabhu Baby Boy: साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक सामंथा रुथ प्रभु के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। सामंथा प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपने घर आयी खुशियों को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है।
सामंथा प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे के जन्म की खुशखबरी शेयर की है। सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि हमारा प्यारा बेटा देव निदिमोरु। 19.11.2026 हमारा दिल आज जितनी खुशी महसूस कर रहा है, उतनी पहले कभी नहीं की थी। सामंथा और राज।
सेलिब्रिटीज ने दी बधाई
सामंथा प्रभु की इस पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी है। सबसे पहले बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने बधाई दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने कमेंट करके लिखा है कि बधाई हो सामंथा प्रभु और राज निदिमोरु आप दोनों के लिए काफी खुश हूं। साथ ही अनन्या पांडे ने भी सामंथा प्रभु की पोस्ट पर कमेंट कर बधाई दी है।