'बिग बॉस' फेम आसिम रियाज को 'किक 2' में कास्ट करेंगे सलमान खान

kick 2
Published on
Updated on

मुंबई: इंडस्ट्री में लोग कहते हैं सलमान खान मेहरबान तो कोई भी पहलवान हो सकता है। ऐसा ही कुछ होने जा रहा है 'बिग बॉस-13' में अपनी कारगुजारियों के कारण खासा बदनाम रहे आसिम रियाज के साथ, जिन्हें सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'किक-2' में एक बड़ा मौका देने जा रहे हैं। साजिद नाडियाड के इस फिल्म का एलान काफी पहले हो गया था, लेकिन कोरोना के कारण अब तक इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई थी। खबरों की मानें तो जल्द ही ये फिल्म फ्लोर पर जाने वाले है।

अहम रोल में होंगे आसिम रियाज

अपनी फिल्मों में नए-नए लोगों को मौका देने में माहिर रहे सलमान खान ने हालिया रिलीज 'किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज गिल को मौका दिया। शहनाज भी 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट रह चुकी है। अब बारी 'बिग बॉस 13' के रनर अप रह चुके आसिम रियाज की है, जो सलमान खान के साथ 'किक-2' से अपने करियर का आगाज करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में आसिम रियाज का रोल काफी महत्वपूर्ण होगा।

बिग बॉस कंटेस्टेंट को लॉन्च कर रहे सलमान

फिलहाल, आसिम रियाज के फैंस ये खबर सुनकर काफी खुश हैं। बताते चलें कि बीते दिनों खबरें आई थीं कि सलमान खान 'बिग बॉस 16' में कंटेस्टेंट रहे प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के साथ भी काम कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हैं। 'किक' साल 2014 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। इस फिल्म में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और रणदीप हुड्डा नजर आए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com