Salman Khan का 'काला हिरण' पर बड़ा एक्शन, मेकर्स को भेजा लीगल नोटिस

Salman Khan Legal Notice On Kala Hiran: ‘काला हिरण’ फिल्म को लेकर सलमान खान ने बड़ा एक्शन लेते हुए डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को लीगल नोटिस भेजा है। जानिए क्या है पूरा विवाद।
Salman Khan Legal Notice
सलमान खान का बड़ा कानूनी कदम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salman Khan News: फिल्म काला हिरण का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। जिसको लेकर सलमान खान एक्शन में दिखे। सलमान खान ने काला हिरण पर आपत्ति जताते हुए फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अमित जानी को लीगल नोटिस भेजा है। सलमान खान ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेजकर फिल्म 'काला हिरण' की रिलीज को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और इसके सभी पोस्टर्स, प्रमोशनल कंटेंट को हटाने की मांग की है।

आने वाली फिल्म काला हिरण का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है। पोस्टर के रिलीज होते ही चारों तरफ सनसनी फैल गई है।  बताया जा रहा है कि एक्टर सलमान खान ने इस फिल्म के खिलाफ बेहद सख्त एक्शन लेते हुए फिल्म के निर्माता अमित जानी और निर्देशक को ऑफिशियली लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में इस बात पर एक्शन लेते हुए कहा गया है कि फिल्म काला हिरण की रिलीजिंग पर तुरंत रोक लगा दी जाए।

सलमान खान का बड़ा एक्शन

अभिनेता सलमान खान की लीगल टीम की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस में साफ-साफ हिदायत दी गई है कि फिल्म के प्रमोशन को तुरंत रोक दिया जाए। और लीगल नोटिस में इस बात पर भी जोर दिया गया है, कि अगर फिल्म के कंटेंट और फिल्म की रिलीजिंग को नहीं हटाया गया तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

यह भी पढ़ें:

फिल्म में रिक्रिएट किया गया काला हिरण घटना का सीन

फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी के अनुसार फिल्म में साल 1998 की उस घटना को दिखाया जाएगा, जो फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान घटित हुई थी। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ एक्टर सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और सतीश शाह जैसे बड़े कलाकार भी मौजूद थे। फिल्म काला हिरण में सलमान खान के शिकार मामले से लेकर सलमान खान की गिरफ्तारी तक हर मामले को दुबारा से दिखाया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com