चिरंजीवी, वेंकटेश के साथ पार्टी करते दिखाई दिए 'भाईजान' सलमान खान, देखें तस्वीर

Salman Khan with Chiranjeevi, Venkatesh
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Bollywood superstar Salman Khan) इन दिनों  फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' (Kabhi Eid Kabhi Diwali) की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता हैदराबाद में है। सल्लू मियां शूटिंग के अलावा अपने पुराने दोस्त और साउथ अभिनेता सुपरस्टार चिरंजीवी (Superstar Chiranjeevi) और अभिनेता वेंकटेश (Venkatesh) के साथ जमकर पार्टी करते दिखाई दिए। इस पार्टी में राजनेता जेसी पवन रेड्डी भी शामिल होते नजर आए। इस ग्रैंड पार्टी की एक तस्वीर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है। 

कहा जाता है कि हैदराबाद में रेड्डी के घर पर एक्टर्स ने पार्टी की। सलमान हैदराबाद में लगातार पार्टियों में अपनी उपस्थिति दर्ज करते दिखाई दे रहे है। बता दें, चिरंजीवी ने हाल ही में विक्रम की बॉक्स ऑफिस सफलता का जश्न मनाने के लिए हैदराबाद में अपने घर पर पार्टी दी थी। इसमें तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने मेजबानी की थी। सलमान ने भी पार्टी की शोभा बढ़ाई थी।

बता दें, 'कभी ईद कभी दीवाली' का प्रोडक्शन हैदराबाद में हो रहा है। यह फिल्म तमिल हिट 'वीरम' की आधिकारिक रीमेक है। इसमें अजित कुमार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। हिंदी रीमेक का निर्देशन फरहाद सामजी ने साजिद नाडियाडवाला द्वारा लिखित एक स्क्रिप्ट से किया है। फिल्म में वेंकटेश, पूजा हेगड़े और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com