क्या फिर एक बार कानूनी पचड़े में फंसेगें Salman Khan, 3 करोड़ रुपये के निवेश विवाद में कोर्ट का नोटिस

Salman Khan News: बिग बॉस 20 के प्रमोशन के बीच सलमान खान के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। बिजनेसमैन अरुण गुप्ता ने सलमान खान और उनकी बहन अलविरा पर 3 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
Salman Khan With Sister Alvira Khan
सलमान खान और बहन अलविरा खान (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Salman Khan Being Human Jewellery Court Summons: बिग बॉस 20 के चलते चर्चा का विषय बने सलमान खान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, सलमान खान एक कानूनी विवाद के चलते सुर्खियों में बने हुए है।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी से जुड़े एक निवेश विवाद के चलते एक्टर सलमान खान और उनकी अलवीरा खान को समन जारी किया गया है। ये मामला एक बिजनेसमैन की शिकायत के आधार पर कोर्ट की दहलीज तक पहुंचा है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कारोबारी अरुण गुप्ता ने साल 2021 में शिकायत दर्ज करायी थी। उनका आरोप है कि बिग बॉस के सेट पर सलमान खान से मुलाकात के दौरान उन्हें बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी का शोरूम खोलने के लिए प्रेरित किया गया था। इसके बाद उन्होंने संबंधित कंपनी के साथ कॉन्ट्रेक्ट कर बिजनेस शुरू किया था।

3 करोड़ रुपये के इंवेस्टमेंट का दावा

शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट में करीब 3 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट किया। अरुण गुप्ता के अनुसार, मार्केटिंग लाइसेंस मिलने के बाद उन्हें उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिला, जिसके चलते कारोबार सफल नहीं हो सका और शोरूम बंद करना पड़ा। उन्होंने इस पूरे मामले में लगभग 3 करोड़ का आर्थिक नुकसान होने का दावा किया है।

Salman Khan With Sister Alvira Khan
Salman Khan ने रिलीज किया बिग बॉस 20 का प्रोमो, जानें किस और इशारा कर रहा है सलमान का तथास्तु

अदालत ने जारी किया समन

शिकायत पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद चंडीगढ़ की जिला अदालत ने सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान को समन जारी कर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। समन जारी होना न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसे आरोप सिद्ध होने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। मामले की सुनवाई अभी जारी है।

Bigg Boss 20 के बीच बढ़ी चर्चा

एक ओर सलमान खान जल्द शुरू होने वाले बिग बॉस 20 की तैयारियों और प्रमोशन में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर यह कानूनी मामला भी चर्चा का विषय बना हुआ है।फीस और स्टारडम को लेकर दावों की पुष्टि नहीं

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सलमान खान ने इस बार 'बिग बॉस 20' के लिए अपनी फीस घटा दी है। हालांकि, इस संबंध में न तो एक्टर और न ही शो के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। इसी तरह उनके स्टारडम को लेकर की जा रही टिप्पणियां भी केवल अटकलें हैं, जिनकी पुष्टि नहीं हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com