रोनित रॉय और संगीता घोष का नया शो 'स्वरण घर' हुआ लॉन्च, जज्बात से भरी ये कहानी ला रहे कलाकार

New TV Show
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : टेलीविजन (Television) के कलर्स (Colors) चैनल (Channel) पर जल्द ही एक नया (New) शो (Show) प्रसारित (Stream) होने वाला है। इस शो में बच्चे बड़े होने के बाद अपने माता-पिता (Mother-Father) को अकेला छोड़ देते है। उसी पर आधारित ये शो है। कलर्स हमेशा से अपने दर्शकों (Audience) का चहेता रहा है। वहीं कलर्स भी अपने दर्शकों के मनोरंजन का खास ख्याल रखता है। उसी को ध्यान में रखते हुए ये शो प्रसारित हो रहा है। कलर्स ने नया फैमिली ड्रामा शो 'स्वरण घर' लेकर आया है।

ये कहानी चंडीगढ़ के एक मिडिल एज्ड पत्नी और उनके बीमार पति की है। इस शो में महिला की भूमिका संगीता घोष निभा रही है। वो इस शो में स्वरण नाम की महिला का किरदार निभाएंगी। वहीं रोनित बोस रॉय उनके बीमार पति कंवलजीत की भूमिका में नजर आएंगे। इस शो में दिखाया जाएगा, की स्वरण और कंवलजीत के बच्चे उन्हें अकेला छोड़ कर चले जाते है। स्वरण अकेले ही साहस दिखाते हुए अपने परिवार का ख्याल रखा और साथ ही अपने बीमार पति के साथ भी खड़ी दिखाई देंगी।

यहां तक की जब स्वरण ने मदद मांगने के लिए अपने बच्चों के पास जाती है, लेकिन उन्हें वहां से सिर्फ निराशा ही मिलती है। सरगुन मेहता और रवि दबुे द्वारा निर्मित ये शो 'स्वरणघर' का प्रीमियर 28 फरवरी, 2022 से रात 8:30 बजे होगा।

ये शो सोमवार से शुक्रवार केवल कलर्स पर ही प्रसारित होगा। रोनित बोस रॉय और संगीता घोष ने कलर्स का धन्यवाद किया है। जिसने उन्हें इस शो में किरदार निभाने के लिए चुना। 

Navbharat Live
navbharatlive.com