शाहिद कपूर की ‘देवा’ में नजर आए रोहुल्लाह मेहदी गिरफ्तार, 28 ग्राम MD बरामद, जानें पूरा मामला

Rohullah Mehdi Drug Case: एक्टर रूहुल्लाह मेहदी को मुंबई में 28 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जाल बिछाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया और जांच शुरू कर दी है।
Rohullah Mehdi Drug Case
रूहुल्लाह मेहदी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rohullah Mehdi Arrest: मुंबई में कानून व्यवस्था ने नशे के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े एक उभरते हुए चेहरे का नाम अब सीधे-सीधे नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ गया है। जैसे ही यह खबर बाहर आई, वैसे ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को कानून के कटघरे में खड़ा कर दिया है।

शाहिद कपूर की फेमस फिल्म में नजर आ चुके अभिनेता और मॉडल रूहुल्लाह मेहदी को काशीमीरा पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट कर लिया है। उनके पास से करीब 28 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी नशे के मार्केट में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। आरोपी के साथ उसका एक अन्य साथी भी पकड़ा गया है। यह पूरी कार्रवाई तब संभव हो सकी जब सुरक्षा एजेंसियों को इस संबंध में बेहद गुप्त और पुख्ता जानकारी मिली थी।

फर्जी ग्राहक बनकर पुलिस ने कसा शिकंजा

पुलिस को काफी समय से इस बात की भनक मिल रही थी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए नशीली दवाओं का कारोबार चलाया जा रहा है। इंवेस्टिगेशन टीम ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए एक बेहद चतुर योजना बनाई। पुलिस की एक विशेष टीम ने खुद एक फर्जी खरीदार बनकर तस्करों से संपर्क साधा। आरोपी को दहिसर चेक नाका के पास माल की सप्लाई के लिए बुलाया गया। जैसे ही आरोपी डिलीवरी देने पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

स्टूडियो के बाहर से हुई मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

पकड़े गए पहले संदिग्ध से जब कड़ी पूछताछ की गई, तो उसने इस पूरे रैकेट के पीछे एक्टर रूहुल्लाह मेहदी का नाम उजागर कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस बिना किसी देरी के एक्शन मोड में आ गई। अधिकारियों ने लोकेशन को ट्रैक किया और मालाड स्थित एक शूटिंग स्टूडियो के बाहर से रूहुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। उस वक्त वह शूटिंग में बिजी था। मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के बडगाम का रहने वाला यह रूहुल्लाह फिलहाल मुंबई के गोरेगांव इलाके में रह रहा था।

कोर्ट ने भेजा 5 दिनों की कस्टडी में

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि नशे का यह नेटवर्क फिल्म इंडस्ट्री में कहां-कहां तक फैला हुआ है। जांच अधिकारी उन सभी संपर्कों को खंगाल रहे हैं जिन्हें यह ड्रग्स सप्लाई की जानी थी।

Rohullah Mehdi Drug Case
केरल की कैजिया लिज मेजो ने मारी बाजी! मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के टॉप-5 में कौन-कौन सी हसीनाएं शामिल

बता दें कि अभिनेता और मॉडल रूहुल्लाह मेहदी ने अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म देवा में 'रोहांज भाई' का किरदार निभाया है और कुछ वेब सीरीज में भी काम किया है। ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है और जिसमें शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी ने भी मुख्य किरदार निभाया है। रोशन एंड्र्यूज के डायरेक्शन में बनी फिल्म देवा में शाहिद कपूर ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com