-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ritwik Bhowmik And Shreya Chaudhary Talk About Life And Career Changes
बंदिश बैंडिट्स सीजन 2: ऋत्विक भौमिक और श्रेया चौधरी ने लाइफ और करियर बदलने पर की बात
- Written By: सोनाली झा
बंदिश बैंडिट्स अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ रही है! फैंस अभी भी घर आ माही की खूबसूरत धुन गुनगुना रहे हैं। इसी के साथ नए सीजन के लिए उत्साह बढ़ रहा है। फैंस बेसब्री से ट्रेलर और राधे-तमन्ना की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

ऋत्विक भौमिक और श्रेया चौधरी ने लाइफ बदलने पर की बात
मुंबई: भारत की पसंदीदा म्यूज़िकल ड्रामा सीरीज़, बंदिश बैंडिट्स अपने मच अवेटेड दूसरे सीज़न के साथ वापस आ रही है! फैंस अभी भी घर आ माही की खूबसूरत धुन गुनगुना रहे हैं, और इसी के साथ नए सीज़न के लिए उत्साह बढ़ रहा है। फैंस बेसब्री से ट्रेलर और राधे-तमन्ना की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं लीड एक्टर्स ने अपने म्यूजिक ट्रेनिंग और सीजन 2 में किरदारों में आए बदलाव पर बात की है।
बंदिश बैंडिट्स में राधे के रूप में दर्शकों का दिल जीतने वाले ऋत्विक भौमिक ने सीजन दो के लिए अपनी तैयारी के बारे में बात की है। ऋत्विक भौमिक ने कहा कि सीजन 1 के खत्म होने के बाद भी, मैं अपने कोच अक्षत के साथ सीज़न 2 तक हर दिन म्यूजिक की ट्रेनिंग करता रहा। फिल्मांकन शुरू होने से लगभग 3-4 महीने पहले, हमने ट्रेनिंग प्रोग्राम को एडजस्ट किया, भले ही हमें नए सीज़न या एल्बम के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं थी।
ऋत्विक भौमिक ने आगे बताया कि अक्षत और मैंने स्क्रिप्ट देखने या सेट पर जाने से पहले ही अभ्यास करना शुरू कर दिया था। मैं पिछले पांच सालों से उनके साथ बैंडिश बैंडिट्स के लिए ट्रेनिंग ले रहा हूं। शास्त्रीय संगीत सीखने से न सिर्फ मुझे भूमिका निभाने में मदद मिली है, बल्कि एक व्यक्ति के रूप में भी मैं बदल गया हूं। इसने मेरे जीवन में बहुत बड़ा बदलाव किया है, मुझे शांत रहने और साफ तौर से सोचने में मदद की है, यहां तक कि मेरे दैनिक जीवन में भी।
सम्बंधित ख़बरें
ये भी पढ़ें- रैपर बादशाह का पाकिस्तानी की डिंपल गर्ल हानिया आमिर पर आया था दिल
श्रेया चौधरी ने कहा कि मुझे याद है कि जब आनंद ने मुझे सीजन 2 के बारे में बताया था, तो उन्होंने बस इतना कहा था कि चलो म्यूजिक लेसंस शुरू करते हैं और तभी मुझे पता चला कि कुछ खास होने वाला है। वर्कशॉप्स, वेस्टर्न म्यूजिक और कीबोर्ड सेशन कमाल थे, लेकिन सबसे अच्छी बात स्क्रिप्ट पढ़ना और यह देखना था कि हर एक किरदार की अनोखी यात्रा के साथ कहानी कैसे सामने आती है।
सीजन 2 में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए श्रेया चौधरी ने कहा कि इस सीजन में तमन्ना की यात्रा उसके और मेरे लिए एक बड़ा बदलाव है। वह पहले से ज़्यादा निडर है, लेकिन साथ ही कमज़ोर, दृढ़ निश्चयी और नए सिरे से शुरुआत करने वाली भी है। सीजन 2 में तमन्ना का किरदार निभाना एक रोमांचक और यादगार अनुभव रहा है।
अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित और आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित, लियो मीडिया कलेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन में ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, शीबा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी, राजेश तैलंग और कुणाल रॉय कपूर जैसे बहुमुखी कलाकारों की वापसी होगी, साथ ही नए कलाकारों में दिव्या दत्ता, रोहन गुरबक्शानी, यशस्विनी दयामा, आलिया कुरैशी और सौरभ नैयर प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 का प्रीमियर 13 दिसंबर को होगा।
ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन को एक दो नहीं बल्कि कई बार हुआ प्यार
Ritwik bhowmik and shreya chaudhary talk about life and career changes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














