रिकी केज ने अपने बढ़ते उम्र को लेकर पीएम मोदी से किया ये सवाल, ग्रैमी अवार्ड के साथ तस्वीर की शेयर

Ricky Kej
Photo Credit- Ricky Kej Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : फेमस (Famous) संगीतकार (Musician) रिकी केज (Ricky Kej) दूसरी बार ग्रैमी अवार्ड (Grammy Award) को हासिल किया है। उन्होंने इस खुशखबरी को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी थी। वो ग्रैमी अवार्ड के साथ अपनी तस्वीर को अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किए थे। उन्होंने ग्रैमी का पहला अवार्ड साल 2015 में प्राप्त किया तो वहीं दूसरे ग्रैमी पुरस्कार से साल 2022 में सम्मानित किए गए। पुरस्कार मिलने के बाद  सिंगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने गए।

जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इस मौके पर सिंगर और प्रधानमंत्री मोदी काफी खुश नजर आए। सिंगर साल 2015 में ग्रैमी पुरस्कार हासिल किए तो उस वक्त भी वो अपने खुशियों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ बांटे थे। सिंगर ने दोनों तस्वीरों में अंतर निकालते हुए कहा की मैं इन सात सालों में कितना बदल गया हूं, लेकिन मोदी जी वैसे के वैसे ही है। वो अपने इस अंतर वाली तस्वीर को अपने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने मस्ती भरा एक नोट भी लिखा कि ये सात साल का सफर बहुत चुनौतीपूर्ण था।

साल 2015 में मैंने पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता है और दूसरा पुरस्कार साल 2022 में मिला। इन सात सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वैसे के वैसे है, लेकिन मेरी उम्र बढ़ गई। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करते हुए लिखा कि सर इसके पीछे क्या राज है? शेयर तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इन सात सालों में सिंगर की उम्र काफी बढ़ गई है। इस आवर्ड को हासिल करके सिंगर काफी खुश है और खुद पर गर्व करते है।   

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com