सुशांत के बर्थडे पर रिया चक्रवर्ती ने किया अनसीन वीडियो शेयर, कहा- 'तुम्हारी याद बहुत सताती है'

इस वीडियो में रिया के साथ सुशांत नज़र आ रही हैं।
sushant
Pic: Social Media
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली, बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का आज जन्मदिन है। इस खास दिन पर सोशल मीडिया ट्विटर पर #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर रहा है। सुशांत के फैंस एक्टर के जन्मदिन पर ट्वीट करते हुए प्रार्थना कर रहे हैं। इसी दौरान सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने एक्टर की याद में एक वीडियो शेयर किया है। 

हाल ही में रिया (Rhea Chakraborty) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिया के साथ सुशांत नज़र आ रही हैं। इस अनसीन वीडियो में दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पहले सुशांत बॉडी दिखा रहे हैं, फिर दोनों ही पोज देते हैं। रिया ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'तुम्हें बहुत याद करती हूं लव'। अब सोशल मीडिया पर सुशांत का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मालूम हो कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। जिसके बाद लगातार सीबीआई और पुलिस की छानबीन चली। सुशांत के मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती को भी पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने पड़ गए थे। सुशांत की मौत को 2 साल होने जा रहे हैं।लेकिन, अभी भी उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com