-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Release Date Of Mithun Chakraborty Bengali Film Shontan Announcedtra
मिथुन चक्रवर्ती की बांग्ला फिल्म ‘शोनतान’ का रिलीज डेट जारी, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक
- Written By: सोनाली झा
दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत बांग्ला फिल्म ‘शोनतान' यानी संतान आगामी माह दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म उद्योग के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मिथुन चक्रवर्ती की बांग्ला फिल्म ‘शोनतान' का रिलीज डेट जारी
मुंबई: दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत बांग्ला फिल्म ‘शोनतान’ यानी संतान आगामी माह दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म उद्योग के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह फिल्म माता-पिता और उनके बच्चों के रिश्तों पर आधारित है। मिथुन चक्रवर्ती तथा अभिनेता ऋत्विक चक्रवर्ती इस फिल्म में पिता-पुत्र की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म में सुभाश्री गांगुली, खराज मुखर्जी एवं सोहिनी सेनगुप्ता भी शामिल हैं। ईस्टर्न इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (ईआईएमपीए) के एक अधिकारी ने बताया कि राज चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित यह फिल्म क्रिसमस और नए साल के मौके पर 20 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि देव, जिशु सेनगुप्ता और बरखा बिस्ट अभिनीत फिल्म ‘खदान’ तथा खराज मुखर्जी, अपराजिता आध्या और चंदन सेन अभिनीत फिल्म ‘5 नंबर स्वप्नमोय लेन’ यह अन्य दो बांग्ला फिल्में भी दिसंबर में रिलीज होने वाली हैं।
ये भी पढ़ें- द साबरमती रिपोर्ट का शानदार मोशन पोस्टर जारी, जानें कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
सम्बंधित ख़बरें
नक्सली जीवन छोड़ एक्टिंग की दुनिया में आए Mithun Chakraborty, तीन नेशनल अवॉर्ड के साथ बने दिग्गज अभिनेता
Dishani Chakraborty Engagement: प्रपोजल मोमेंट ने जीता दिल, वायरल हुईं खास तस्वीरें
बंगाल में रिलीज होगी संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’, Mithun Chakraborty बोले- अब ‘द बंगाल फाइल्स’ भी आएगी
बंगाल में ‘दादा’ का जादू! मिथुन चक्रवर्ती ने 5 साल में ऐसे बदल दी राज्य की तस्वीर, पीएम मोदी भी हुए मुरीद
अपनी आगामी फिल्म के बारे में मिथुन चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि ‘शोनतान’ फिल्म आ रही है, जो माता-पिता के बलिदान को समर्पित है और इस दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म का पोस्टर एक नवंबर को जारी किया गया है। मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में 70वीं नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में गौरवपूर्ण दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत साल 1977 में फिल्म मृगया से किया था। इस फिल्म के लिए मिथुन चक्रवर्ती को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। एक्टर ने अपने पुरे करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और फैंस का मनोरंजन किया। मिथुन का जन्म कोलकाता में हुआ था। वो पेशे से एक एक्शन, पॉलिटिशियन और प्रोड्यूसर भी हैं। अपने पूरे करियर में उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्में की हैं।
ये भी पढ़ें- शारदा सिन्हा के लिए अरविंद केजरीवाल ने की प्रार्थना, बोले- छठी मैया उन्हें आशीर्वाद दें
Release date of mithun chakraborty bengali film shontan announcedtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
Jul 02, 2026 | 01:38 PMकौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन
Jul 02, 2026 | 01:33 PMपार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
Jul 02, 2026 | 01:32 PMकचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
Jul 02, 2026 | 01:31 PMउज्जैन: बारिश से बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, रामघाट पर SDRF ने किया तीन श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 01:29 PMमुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMभोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














