आदिवी शेष अभिनीत फिल्म 'मेजर' की रिलीज डेट टली, जानें क्या है नई तारीख

Major
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : साउथ (South) एक्टर (Actor) आदिवी शेष (Adivi Shesha) अभिनीत (Starring) बहुप्रतीक्षित (Much Awaited) फिल्म (Film) 'मेजर' (Major) को दर्शक देखने के लिए जहां एक तरफ बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ती जा रही है। ये फिल्म बीते साल 2 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के प्रकोप के चलते इसके रिलीज डेट में बदलाव करते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया था। ये फिल्म 27 मई 2022 को थिएटर में धमाल मचाने वाली थी, लेकिन अब इस डेट को भी टालते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

अब ये फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बात की जानकारी खुद आदिवी शेष ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए दिया है। जिसमें अभिनेता मेजर की वर्दी में नजर आ रहे है और उनके माथे पर एक छोटा चोट लगा दिखाई दे रहा है। एक्टर ने अपने कैप्शन में लिखा कि रिलीज डेट में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब ये फिल्म सिनेमाघरों में गर्मी की गर्म हवा में एक हफ्ते बाद रिलीज होगी। दर्शक इस खबर से काफी मायूस हो गए है। इस फिल्म में आदिवी शेष मेजर संदीप उन्नीकृष्णन का किरदार निभा रहे है।

जिन्होंने साल 2008 में मुंबई आतंकी हमले में लोगों की जान बचाने में अपनी जान गंवाई थी। ये फिल्म हिंदी, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। शशि किरण टिक्का द्वारा निर्देशित और महेश बाबू द्वारा निर्मित इस फिल्म में आदिवी शेष के अलावा प्रकाश राज, शोभिता धुलिपाला, रेवती, सई मांजरेकर  और मुरली शर्मा भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।  

Navbharat Live
navbharatlive.com