Ravi Teja Controversy: बाल कलाकार पर टिप्पणी के बाद घिरे रवि तेजा, वीडियो वायरल होते ही नेटिजंस ने लगाई क्लास

Ravi Teja Child Artist Controversy: एक्टर रवि तेजा अपनी आने वाली फिल्म के प्रचार कार्यक्रम में एक बाल कलाकार के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के कारण विवादों में घिर गए हैं।
Ravi Teja Controversy
रवि तेजा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Ravi Teja Comment Controversy: साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर रवि तेजा अपनी नई फिल्म 'इरुमुडी' के प्रचार कार्यक्रम के दौरान अचानक सुर्खियों में आ गए। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले आयोजित इस कार्यक्रम में मंच से दिया गया उनका एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इस बयान ने न केवल उनके फैंस को हैरान किया, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी एक नई बहस छेड़ दी। एक बाल कलाकार के साथ बातचीत में अनुचित शब्द का प्रयोग करने के बाद सोशल मीडिया पर लोग रवि तेजा के इस रवैये पर कड़ा एतराज जता रहे हैं।

मंच पर अचानक बिगड़े अभिनेता रवि तेजा के बोल

यह पूरा वाकया उस समय घटित हुआ जब रवि तेजा अपनी टीम के साथ फिल्म से जुड़े अनुभव शेयर कर रहे थे। उसी समय फिल्म में काम कर रहे एक बाल कलाकार को भी मंच पर बुलाया गया। बातचीत के दौरान फ्लो-फ्लो में रवि तेजा ने बच्चे के संदर्भ में एक क्षेत्रीय तेलुगु अपशब्द का इस्तेमाल कर दिया। हालांकि वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसे मजाक के तौर पर लेने की कोशिश की, लेकिन कैमरे में कैद हुई यह क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फैल गई।

फैंस की कड़ी प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया पर नाराजगी

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने रवि तेजा के इस बर्ताव की जमकर आलोचना शुरू कर दी है। कई लोगों का कहना है कि इतने बड़े जनसमूह के सामने और खासतौर पर एक छोटे बच्चे के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

सपोर्टस का एक वर्ग भले ही इसे केवल एक अनजाने में हुई गलती बता रहा हो, लेकिन अधिकांश नेटिजन्स इसे एक गंभीर चूक मान रहे हैं। उनका मानना है कि एक सार्वजनिक मंच पर वरिष्ठ कलाकारों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए।

Ravi Teja Controversy
गोविंदा और सुनीता विवाद में सोमी अली की एंट्री, ‘हीरो नंबर 1’ को सपोर्ट करते हुए कही ये बड़ी बात

सार्वजनिक आयोजनों में भाषा के स्तर पर उठी बहस

इस घटना ने एक बार फिर साउथ फिल्म प्रचार आयोजनों में कलाकारों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आलोचकों का तर्क है कि जब युवा और बच्चे बड़े अभिनेताओं को अपना आदर्श मानते हैं, तब सार्वजनिक मंच से मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

किसी भी तरह की अमर्यादित टिप्पणी समाज और युवा पीढ़ी पर नेगेटिव इफेक्ट डालती है। यही वजह है कि लोग अब इस तरह के आयोजनों में ज्यादा सतर्कता और संयम बरतने की मांग कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com