रवि दुबे और सरगुन मेहता ने शेयर की आकर्षक तस्वीरें, किया बड़े सर्प्राइज की ओर इशारा

Power Couple Ravi and Sargun
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: टीवी एक्टर रवि दुबे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्ट्रेस शगुन मेहता के साथ कुछ बेहद कमाल की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में जहां रवि दुबे को ब्लैक कपड़ों में काफी स्टाइलिश देखा जा सकता है, वहीं सरगुन मेहता अपने व्हाइट आउटफिट में अपनी खूबसूरती बिखेर रही हैं।

रवि दुबे का सरप्राइज

रवि दुबे और शगुन मेहता ने इस लुक में सभी को सरप्राइज कर दिया है, लेकिन असली सरप्राइज क्या है इस चीज ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। इसे शेयर करते हुए रवि ने कैप्शन में लिखा है कि सरप्राइजेज लोडिंग।

फैंस का रिएक्शन

इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि आप दोनों को देखकर ही मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि सुपर, ये दोनों मेहनती जोड़ी है। एक अन्य ने लिखा कि जोड़ी हो तो ऐसी...जिसमें सम्मान प्यार सब कुछ...भगवान आपको आशीर्वाद दें।

इन तस्वीरों ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। सभी यह जानने के लिए बेकरार हैं कि यह पावर कपल सभी के लिए क्या लेकर आने वाला है। असल में उनके हाल ही में रिलीज हुए गाने वे हानियां की बड़ी सफलता देखने के बाद, उनका अगला प्रोजेक्ट देखना बेहद उत्साह जनक होने वाला है।

रवि और सरगुन का वर्कफ्रंट

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने हाल ही में अपनी पंजाबी प्रोडक्शन 'जट्ट नु चुड़ैल टकरी' जो की गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन स्टारर है को रिलीज किया है। बता दें कि सरगुन मेहता और रवि दुबे दंगल चैनल पर प्रसारित टीवी शो दालचिनी को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें रोहित चौधरी और मायरा धरती मेहरा हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com