रसिका दुग्गल ने शुरू की 'मिर्जापुर 3' की डबिंग, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Mirzapur 3
Photo - Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : एक्ट्रेस रसिका दुग्गल (Rasika Dugal) ने अपने फैंस के साथ अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ (Mirzapur 3) को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। एक्ट्रेस इस सीरीज के दूसरे सीजन में क्राइम लॉर्ड कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) की पत्नी बीना त्रिपाठी की भूमिका में नजर आई थीं। जिसमें उनके किरदार की काफी प्रशंसा हुई थी। इस नए सीजन में भी एक्ट्रेस बीना त्रिपाठी की भूमिका को दोहराती नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने ‘मिर्जापुर 3’ के डबिंग पर काम करना शुरू कर दिया है। 

‘मिर्जापुर 3’ की शूटिंग नवाबों के शहर लखनऊ में हुई है और कुछ महीने पहले ही में शूटिंग रैप हुआ है। वहीं अब एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वो डबिंग स्टूडियो में मॉनिटर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "प्रिपेयर्ड रहिए, ‘मिर्जापुर 3’ डबिंग डेज।"

बता दें कि ‘मिर्जापुर 3’ में विजय वर्मा के अलावा पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, विक्रांत मैसी, अली फजल, राजेश तैलंग, रसिका दुग्गल, हर्षिता शेखर गौंड, श्वेता त्रिपाठी, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, अमित सियाल, ईशा तलवार और मनु ऋषि चड्ढा जैसे स्टार्स अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। बीते दिनों सीरीज के स्टार कास्ट विजय वर्मा ने भी सीरीज से जुड़े अपडेट को शेयर करते हुए सीरीज के डबिंग पर काम शुरू करने की जानकारी दी थी। 

गौरतलब है कि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी सीरीज के रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। रसिका दुग्गल ‘मिर्जापुर 3’ के अलावा 'लॉर्ड कर्जन की हवेली', 'स्पाइक', 'लिटिल थॉमस', 'डेल्ही क्राइम 3' और 'फेयरी फोक' में भी नजर आएंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com