वायरल डीपफेक वीडियो पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, जताया गुस्सा

इससे पहले कि कई अन्य लोग इस तरह के मामले का शिकार बने, एक समाज के तौर पर हमें इसकी निंदा करनी चाहिए।' एक्ट्रेस ने ऐसी हरकतों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
rashmika mandanna reacts on deepfake video
Published on
Updated on

मुंबई: 'पुष्पा' फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का फर्जी वीडियो सोमवार सुबह सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। AI टेक्नोलॉजी द्वारा बनाए गए इस वीडियो पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया है कि ये उनका वीडियो नहीं है। उन्होंने ट्विटर पर साइबर पुलिस को टैग कर सफाई दी। बता दें कि रश्मिका मंदाना का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह असल में यूनाइटेड किंगडम बेस्ड सोशल इन्फ्लुएंसर जारा पटेल का है।

गौरतलब है कि वायरल हो रहे वीडियो में रश्मिका को अश्लील तरीके से मॉर्फ किया गया है। इस वीडियो पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन समेत कई कलाकार और फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब इस पर खुद एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

रश्मिका ने अपने पोस्ट में कहा कि, 'मेरे डीपफेक वीडियो को ऑनलाइन व्यापक रूप से साझा होते देख मुझे बहुत दुख हुआ है। इस पर बात करना जरूरी है।' ये सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि हम सभी के लिए चौंकाने वाली बात है, क्योंकि टेक्नोलॉजी का काफी हद तक दुरुपयोग हो रहा है। एक महिला और एक अभिनेत्री के रूप में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों को धन्यवाद देती हूं क्योंकि वे मेरे गुरु और सपोर्ट सिस्टम हैं। इससे पहले कि कई अन्य लोग इस तरह के मामले का शिकार बने, एक समाज के तौर पर हमें इसकी निंदा करनी चाहिए।' एक्ट्रेस ने ऐसी हरकतों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com