- Hindi News »
- Entertainment »
- Rashmika Mandanna Broke Silence On Criticism Said I Am Also A Human Being
रश्मिका मंदाना ने क्रिटिसिज्म पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं भी एक इंसान हूं…
रश्मिका मंदाना ने अपने एक्टिंग करियर के 8 साल पूरे कर लिए हैं। एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया था कि वह अब अपने करियर के 9वें साल में कदम रख चुकी हैं और इस सफर में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।
- Written By: सोनाली झा

रश्मिका मंदाना ने क्रिटिसिज्म पर तोड़ी चुप्पी
मुंबई: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय और मुस्कान से फैंस का दिल जीतने वाली रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने करियर के 8 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने न सिर्फ अपनी जर्नी को लेकर बातें कीं, बल्कि अपने प्रति हुई आलोचनाओं पर भी पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी। रश्मिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अब अपने करियर के 9वें साल में कदम रख चुकी हैं और इस सफर में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।
रश्मिका ने कहा कि मैं एक एक्ट्रेस के तौर पर खुद को और बेहतर बनाना चाहती हूं। अभी तक की यात्रा आसान नहीं रही, लेकिन इस दौरान बहुत कुछ सीखा और हासिल किया है। मुझे यकीन है कि आगे भी खुद को साबित करने के और मौके मिलेंगे। हालांकि सफलता के इस सफर में उन्हें केवल सराहना नहीं मिली, बल्कि कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।
रश्मिका ने कहा कि बीते सालों में मुझे यह समझ में आया है कि ‘कॉन्स्ट्रक्टिव क्रिटिसिज्म’ और ‘नॉइस’ में क्या फर्क होता है। जब मेरी कला की बात होती है तो मैं आलोचनाओं को गंभीरता से लेती हूं। लेकिन कई बार मेरे बारे में ऐसा कुछ लिखा जाता है जो दिल को ठेस पहुंचाता है। मैं भी एक इंसान हूं, मुझे भी तकलीफ होती है।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन संग ऑन-स्क्रीन किस पर ऐश्वर्या को मिले थे कानूनी नोटिस, जानें दिलचस्प किस्सा
रश्मिका ने आगे कहा कि कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब मैं उन लोगों के बारे में सोचती हूं, जिन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। मैंने कभी प्लान नहीं किया था कि एक्ट्रेस बनूंगी, लेकिन लोगों के प्यार और समर्थन ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचा दिया। रश्मिका मंदाना की लोकप्रियता को असली उड़ान फिल्म पुष्पा से मिली। अल्लू अर्जुन के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने एनिमल, छावा और आने वाली फिल्मों पुष्पा 2, कुबेरा और थामा में काम किया। हर प्रोजेक्ट के साथ रश्मिका खुद को बेहतर साबित कर रही हैं।
Rashmika mandanna broke silence on criticism said i am also a human being
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMLSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
May 23, 2026 | 09:21 PMक्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














