Rashami Desai Birthday: पहली शादी में झेली हिंसा, अब दूसरी शादी का बना रही हैं प्लान

रश्मि देसाई ने साल 2009 में टीवी शो 'उतरन' में तपस्या के किरदार में नजर आई थी। उनके इस अभिनय से उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। रश्मि ने 'उतरन' के सह-कलाकार नंदीश संधू से 12 फरवरी 2012 को शादी की थी।
रश्मि देसाई ने पहली शादी में झेली हिंसा, अब दूसरी शादी का बना रही हैं प्लान
रश्मि देसाई (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का जन्म 13 फरवरी 1986 को असम के नागांव में हुआ था। रश्मि देसाई आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत हिंद फिल्मों में की। साल 2006 में अदाकारा ने ड्रामा सीरीज 'रावण' में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई थी। साल 2008 में अभिनेत्री टेलीविजन शो 'परी हूं मैं' में अपने अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाई।

साल 2009 में वो टीवी शो 'उतरन' में तपस्या ठाकुर के किरदार में नजर आई थी। उनके इस अभिनय से उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। रश्मि देसाई ने 'उतरन' के सह-कलाकार नंदीश संधू से 12 फरवरी 2012 को धौलपुर में शादी की थी। हालांकि, किसी कारण से वो दोनों 2014 में अलग हो गए थे। साल 2020 में रश्मि देसाई टीवी शो 'नागिन 4' में नयनतारा और शलाका पारिख के रोल में दिखाई दी थी। रश्मि देसाई कई रियलिटी शो में भी अपनी भूमिका निभा चुकी है।

रश्मि ने एक मीडिया चैनल के इंटरव्यू में शादी और प्यार को लेकर बात किया था। रश्मि ने बताया था कि मुझे प्यार के बारे में पता नहीं, लेकिन कई बार गलत नंबर डायल कर चुकी हैं। मुझे लगता है कि भगवान ने मेरे लिए लड़का नहीं बनाया है। वो भूल गए हैं। मेरी फैमिली अच्छा रिश्ता ढूंढ रही है। अगर अच्छा लड़का मिला तो शादी कर सकती हूं। लेकिन इस बाद कोई जल्दबाजी नहीं होगी।

रश्मि ने आगे बताया कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए। उन्होंने बताया कि वो ऐसा लड़का चाहती हैं, जो चीजों को लेकर क्लियर हों। बता दें कि रश्मि देसाई हिंदी, भोजपुरी, इंग्लिश और गुजराती फिल्मों में अपना किरदार निभा चुकी है। जिसमें 'ये लम्हें जुदाई के', 'दबंग 2', 'गब्बर सिंह', 'बलमा बड़ा नादान', 'गजब भइल रामा', 'दूल्हा बाबू', 'हम हई गवांर', 'उमरिया कइली तोहरे नाम', 'कब होई गवना हमार', 'तोहसे प्यार बा', 'सुपरस्टार', 'साम्बर सालसा' फिल्में शामिल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com