

Highlights
CJP प्रदर्शन की आलोचना के बाद रणवीर शौरी को मिले धमकी भरे ईमेल।
रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर ईमेल के स्क्रीनशॉट शेयर कर साइबर एजेंसियों से मदद मांगी।
मामले ने ऑनलाइन सिक्योरिटी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर बहस छेड़ दी।
Ranvir Shorey Threats: हाल ही में एक्टर रणवीर शौरी ने एक संगठन के सड़क पर किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन की तीखी आलोचना की थी। उनका यह मानना था कि अपनी बात रखने या विरोध दिखाने के लिए सड़कों पर उतरने के बजाय लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों का सहारा लिया जाना चाहिए।
रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया के जरिए यह मैसेज दिया था कि सार्वजनिक व्यवस्था में रूकावट पैदा करना और आम जनजीवन को प्रभावित करना किसी भी स्थिति में ठीक नहीं ठहराया जा सकता है। उनके इस बेबाक बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और लोग उनके सपोर्ट और विरोध में दो हिस्सों में बंट गए।
यह विवाद तब और ज्यादा गंभीर हो गया जब एक्टर को सोशल मीडिया और ईमेल के जरिए सीधे तौर पर निशाना बनाया जाने लगा है। खबरों के अनुसार उन्हें कुछ अनजाने खातों से लगातार धमकियां भरे मैसेज मिलने लगे है। स्थिति तब और डरावनी हो गई जब धमकी भरे मैसेज भेजने वालों ने उनकी पर्सनल एक्टिविटी पर नजर रखने और मौका मिलने पर नुकसान पहुंचाने का दावा किया है।
इस तरह की वॉर्निंग के बाद किसी भी व्यक्ति के लिए सामान्य जीवन जीना मुश्किल हो जाता है। एक्टर रणवीर शौरी ने इन तमाम धमकियों को हल्के में न लेते हुए इसके पुख्ता सबूत जुटाए और फौरन जनता के सामने इनकी सच्चाई रखने का फैसला किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्टर ने चुप बैठने के बजाय कानूनी मदद लेने का रास्ता चुना है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर उन ईमेल खातों के स्क्रीनशॉट शेयर किए है। जिनसे उन्हें लगातार डराने वाले मैसेज भेजे जा रहे थे।
इसके साथ ही उन्होंने देश की साइबर सिक्योरिटी एजेंसियों और विशेष रूप से मुंबई पुलिस को टैग करते हुए इस पूरे मामले की जानकारी दी। उनके द्वारा उठाए गए इस कदम ने एक बार फिर ऑनलाइन सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।