‘कॉफी विद करण 8’ में दिखाया गया रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की शादी का वीडियो, इमोशनल हुए करण जौहर

Koffee With Karan 8
करण जौहर (बाएं) और रणवीर-दीपिका (दाएं) की फोटो (Photo Source - Social Media)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : फिल्ममेकर (Filmmaker) करण जौहर (Karan Johar) अपने पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee with Karan 8) के सीजन 8 के साथ एक बार फिर लौट आए हैं। करण जौहर अब तक इस शो के 7 सीजन होस्ट कर चुके हैं। इस शो के पहले एपिसोड का प्रीमियर 26 अक्टूबर की आधी रात को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हुआ। इस शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ बतौर गेस्ट पहुंचे।

रणवीर ने इटली में दीपिका पादुकोण के साथ अपनी ड्रीमी शादी करने के करीब 6 साल बाद पहली बार शो ‘कॉफी विद करण 8’ में अपनी वेडिंग का वीडियो चलाया। शो के पहले एपिसोड का वीडियो और फुटेज इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर सिंह अपनी शादी के बारे में बताते नजर आ हैं कि कैसे वो मालदीव में दीपिका को प्रपोज करते हैं और उसके तुरंत बाद ही उनके पैरेंट्स को अपनी सगाई की खबर देने के लिए बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए थे।

रणवीर सिंह ने मेहंदी सेरेमनी में किया था डांस  

हालांकि, रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण की मां पहले चुनने के लिए उत्साहित नहीं थीं, लेकिन रणवीर ने धीरे-धीरे उनके दिल में अपने लिए जगह बना ली और वो दोनों की शादी के लिए राजी हो गईं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के शादी की वीडियो क्लिप में रणवीर झील के किनारे अपनी मेहंदी सेरेमनी में नाचते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद रणवीर और दीपिका शादी के मंडप में एक-दूसरे को वचन देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दीपिका पादुकोण के पिता, पूर्व बैडमिंटन चैंपियन प्रकाश पदुकोण भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।  

करण जौहर रखते हैं एक साथी की इच्छा 

रणवीर-दीपिका की शादी का वीडियो क्लिप देखकर करण जौहर इमोशनल हो गए। उन्होंने रणवीर और दीपिका को गले लगा लिया। करण जौहर ने कहा कि उनके शादी का वीडियो देखकर एक-दूसरे के प्रति उनके प्यार को देखकर उन्हें काफी खुशी हुई। इसके साथ ही वो इसे लेकर आश्चर्य भी है कि वो जीवन में क्या खो रहे हैं। करण जो अभी सिंगल हैं, ने आगे कहा कि उन्हें अपनी मां और बच्चों से बहुत प्यार है, लेकिन वो कभी-कभी अपने जीवन के छोटे-छोटे पलों को शेयर करने के लिए एक साथी की भी इच्छा रखते हैं।

दीपिका ने करण को दिया ये आश्वासन 

दीपिका करण को आश्वासन देते हुए कहती हैं कि वो सही समय पर किसी को ढूंढ लेंगी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का यह वीडियो देखकर उनके फैंस भी काफी इमोशनल हो रहे हैं। फैंस उनके शादी का वीडियो क्लिप और फोटोज अपने एक्स अकाउंट से शेयर कर उसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।