शादी के बाद आलिया भट्ट के साथ स्विट्जरलैंड जाएंगे रणबीर कपूर, हुआ खुलासा

Ranbir Kapoor Ali Bhatt (1)
Published on
Updated on

मुंबई: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की तारीख नजदीक आ रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, यह जोड़ा मुंबई में रणबीर के पुश्तैनी घर पर शादी के बंधन में बंधेंगे। इस शादी में परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्त शामिल होने। वेडिंग सेरेमनी 13-17 अप्रैल के बीच होने वाला है और इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। दोनों अपनी फिल्मों के शेड्यूल के बीच शादी करने जा रहे हैं। 

 ETimes रिपोर्ट के अनुसार, आलिया और रणवीर सिंह के स्विट्जरलैंड जाने की सबसे अधिक संभावना है। यह जोड़ी करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में फिर से अभिनय कर रही है। स्विट्जरलैंड में फिल्म का एक गाना शूट किया जाएगा। इसकी शूटिंग मई या जून में होगी।

शूटिंग लगभग एक हफ्ते तक चलेगी और चूंकि यह आलिया की पहली पोस्ट वेडिंग आउटडोर शूट होगी, इस कारण रणबीर कपूर उनके साथ होंगे। बता दें, रणबीर इन दिनों अपनी शादी के साथ-साथ लव रंजन की फिल्म और संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल की शूटिंग में भी व्यस्त रहेंगे। उन्होंने कथित तौर पर सिर्फ एक हफ्ते का ब्रेक लिया है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com