'रामायण' के VFX का मजाक उड़ाने वालों पर भड़के रणबीर कपूर, यश ने बताया फिल्म बनाने का मकसद

Ranbir Kapoor Ramayana: 'रामायण' के VFX को AI बताने वालों पर रणबीर कपूर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हर फ्रेम के पीछे हजारों लोगों की मेहनत होती है। यश ने भी फिल्म को लेकर टीम का विजन बताया।
Ranbir Kapoor Ramayana VFX Controversy
रणबीर कपूर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रणबीर कपूर ने 'रामायण' के VFX को AI जनरेटेड बताने वालों पर प्रतिक्रिया दी।

  • अभिनेता ने कहा कि VFX के हर फ्रेम को बेहतर बनाने के लिए हजारों लोग मेहनत करते हैं।

  • रणबीर ने माना कि फिल्म के विजुअल्स को AI बताने से पर्दे के पीछे काम करने वालों को बुरा लगता है।

Ranbir Kapoor Ramayana VFX Controversy: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के प्रमोशन के बीच अब रणबीर ने इसके विजुअल इफेक्ट्स यानी VFX को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रणबीर कपूर ने कहा कि जब लोग फिल्म के VFX को AI जनरेटेड बता देते हैं, तो उन्हें बुरा लगता है, क्योंकि इसके पीछे हजारों लोगों की मेहनत होती है। 'रामायण' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने फिल्म के VFX पर होने वाली सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि आजकल किसी फिल्म का कंटेंट रिलीज होते ही लोग उसे AI जनरेटेड बताने लगते हैं।

VFX को AI बताने पर क्या बोले रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ने कहा कि बुरा लगता है जब कभी-कभी, और अब तो ऐसा बहुत ज्यादा होने लगा है कि आप कुछ रिलीज करते हैं और लोग सबसे पहले यही कहते हैं कि अरे, ये तो AI है। लेकिन असल में उसके पीछे हजारों लोग दिन-रात बैठे होते हैं, जो सिर्फ एक फ्रेम को बिल्कुल सही करने के लिए घंटों बिना थके मेहनत कर रहे होते हैं।

Ranbir Kapoor Ramayana VFX Controversy
शाहरुख खान को नहीं था बाल कटवाना पसंद, फिर एक्टिंग के लिए क्यों उठाया इतना बड़ा कदम, जानें दिलचस्प किस्सा

यश ने बताया क्यों लिया VFX पर जोखिम उठाने का फैसला

फिल्म रामायण में रावण का किरदार निभाने के साथ-साथ यश इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने भी VFX को लेकर अपनी सोच साझा की। यश ने बताया कि फिल्म बनाते समय टीम के सामने दो रास्ते थे। पहला, ऐसा सुरक्षित विकल्प चुनना जो व्यावसायिक रूप से सफल हो और दूसरा, जोखिम उठाकर कुछ अलग करने की कोशिश करना।

यश के मुताबिक, टीम ने सही इरादों के साथ जोखिम उठाने का फैसला किया। उनका मकसद इस कहानी को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना है, ताकि लोग इसका आनंद लेने के साथ भारतीय संस्कृति को भी समझ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि टीम दर्शकों के सुझावों को स्वीकार करने के लिए तैयार है।

Ranbir Kapoor Ramayana VFX Controversy
वीकेंड पर बोरियत होगी दूर, नवंबर में जियो हॉटस्टार पर रिलीज होंगी ये 5 शानदार फिल्में और सीरीज

पहले टीजर पर हुई थी VFX की आलोचना

'रामायण' का पहला टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसके VFX को लेकर कई सवाल उठे थे। कुछ यूजर्स ने इसके दृश्यों को AI जनरेटेड तक बता दिया था। हालांकि, बाद में जारी किए गए टीजर और ट्रेलर को दर्शकों से बेहतर प्रतिक्रिया मिली। अब रणबीर और यश के बयानों के बाद फिल्म के VFX और पर्दे के पीछे काम करने वाली टीम की मेहनत एक बार फिर चर्चा में है।