Ramayana Live Updates: सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण, पेरिस में तालियों से गूंजा थिएटर
Ramayana Movie Public Reaction: फिल्म रामायण अब बड़े पर्दे पर कमाल करने के लिए तैयार है। इस फिल्म को सेलिब्रिटीज का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, दिलचस्प होगा कि अब जनता को भी ये पसंद आती है या नहीं?
Ramayana Movie Release Live Updates: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण आज बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। 4000 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म इस समय काफी बज में हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर कपूर की सबसे चर्चित इस फिल्म को ऑडियंस का कैसा प्रतिसाद मिलता है?
रामायण मूवी से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ।
बादशाह ने की फिल्म रामायण की तारीफ
रैपर बादशाह ने फिल्म रामायण की जमकर तारीफ की है। बादशाह ने रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, रवि दुबे से लेकर नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की जमकर तारीफ की है।
Badshah after watching #Ramayana 😭😭🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥 https://t.co/jsynfXtzUD
फिल्म रामायण के वर्ल्डवाइड रिलीज पर देश और विदेश दोनों में फैंस के एक्साइटमेंट का लेवल हाई है। एक्स पर रिव्यू में एक यूजर ने लिखा कि तालियाँ और तालियाँ! और मैं आपको बता दूँ कि हनुमान के जय श्री राम के नारे के साथ पेरिस में थिएटर गूंज उठा, जहाँ ज़्यादातर लोग विदेशी हैं! यह कुछ यादगार चीज़ की शुरुआत है! हमारे प्रभु श्री राम के साथ भारतीय सिनेमा ग्लोबल हो रहा है। जय श्री राम।
Applaud and claps! And let me tell you with hanuman his Jai Shree ram the theatre erupted in Paris where most of the people are foreigners!
This is the start of something unforgettable! Indian cinema going global with our Prabhu Shri Ram
JAI SHREE RAM
#Ramayana https://t.co/SazVavxomY
Ramayana Movie Live Updates: आशीष चंचलानी ने पढ़ें रामायण की तारीफों के कसीदे
कॉमेडियन आशीष चंचलानी ने अपने सोशल मीडिया पर रामायण फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर रिव्यू शेयर किया है। जिसमें उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर और स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की है।
Now watching #Ramayana
Action set pieces are SPECTACULAR
Both Ranbir & Yash opening sequences are paisa vasool
More on it, once it ends https://t.co/AqdksngxWq