हाल ही में आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने शादी रचाई है। इसी बीच कपल की शादी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रिद्धिमा की बेटी समारा नानी नीतू कपूर को धक्का देती नजर आ रही हैं।
नीतू कपूर, समारा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और कपूर खानदान के लाडले आदर जैन ने हाल ही अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से शादी रचाई है। जिसमें कपूर खानदान के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी शामिल हुए। वहीं शादी से कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। लेकिन इन सबके बीच एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो रणबीर की भांजी समारा साहनी का है।
दरअसल, इस वायरल वीडियो में समारा नानी नीतू कपूर को धक्का देती नजर आ रही हैं। जब समारा मां रिद्धिमा के साथ कैमरों को पोज दे रही थीं, तो वह स्माइल भी कर रही थीं। लेकिन जैसे ही नानी नीतू कपूर भी साथ पोज देने आईं, तो समारा ने उन्हें पुश कर दिया और चेहर के हाव-भाव भी बदल गए। नीतू कपूर को भी इससे शॉक लगा , जो वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है।
वीडियो देख यूजर्स ने किया कमेंट
हालांकि, अब इस वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘पहले इसने नीतू कपूर को धक्का दिया और फिर रिद्धिमा को। रिद्धिमा का बैलेंस भी बिगड़ गया, पर किसी तरह संभाला।’ इसके अलावा दूसरे ने लिखा कि, ‘नीतू जी भी हैरान रह गईं। उसने सच में ऐसा किया। तीसरे ने कहा कि, ‘गुस्सैल लड़की, नाना पर गई है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसने अपनी नानी को धक्का दिया, एक्सप्रेशन भी बता रहे हैं।’ एक और कमेंट है कि, ‘मैं कोई बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट नहीं हूं, पर जैसे ही नीतू कपूर की एंट्री हुई, समारा के एक्सप्रेशन उड़ गए।’
लेकिन इन सबके बीच कुछ यूजर्स ने समारा को सपोर्ट भी किया और कहा कि हो सकता है नानी ने ड्रेस के लिए समारा को डांटा हो या कुछ कहा हो, इसलिए उसका ऐसा रिएक्शन हो। यूजर्स ने कहा कि समारा बच्ची है, और उस बख्श दें।
बता दें, इससे पहले समारा ने पिछले साल एक इंटरव्यू में नीतू कपूर को लेकर कहा था कि नानी उनके साथ काफी सख्ती से पेश आती हैं। यह बात रिद्धिमा ने भी बताई थी। उन्होंने ‘गलाटा इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जब बात समारा की आती है, तो मॉम नीतू कपूर काफी स्ट्रिक्ट हो जाती हैं। वह कहती हैं कि मेरी बेटी अकेली ही थोड़ी डिसिप्लिन करेगी। मैं बेटी की हेल्प करूंगी।
Ranbir kapoor niece samara pushed her grandmother neetu kapoor video viral