रामायण का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका, एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने उड़ाए होश, पहले दिन 41.33 करोड़ की कमाई

Ramayana Ticket Sales: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है। पहले दिन 41.33 करोड़ और पांच दिनों में 106.17 करोड़ रुपये की प्री-सेल हुई है।
Ramayana Ticket Sales
यश की फिल्म रामायण(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 'रामायण' ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीटों सहित 41.33 करोड़ रुपये की कमाई की।

  • ओपनिंग डे के लिए दोपहर 4 बजे तक 10.80 लाख से ज्यादा टिकटों की प्री-बुकिंग हुई।

  • फिल्म ने पांच दिनों की एडवांस बुकिंग में 106.17 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Ramayana Advance Booking: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस पौराणिक महागाथा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी इसकी लोकप्रियता की गवाही दे रहे हैं। फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

रामायण ने पहले दिन की प्री-टिकट सेल में शानदार कमाई की है। वहीं, पांच दिनों की एडवांस बुकिंग में भी फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। 'रामायण' की रिलीज में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं और इसके ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग के आंकड़े लगातार चर्चा में हैं।

रामायण की एडवांस बुकिंग

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म रामायण के पहले दिन के लिए दोपहर 4 बजे तक 24,245 शोज में 10.80 लाख से ज्यादा टिकटों की प्री-बुकिंग हो चुकी है। इन टिकटों की बिक्री से फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के 35.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, ब्लॉक सीटों को मिलाकर इसकी एडवांस बुकिंग की कमाई 41.33 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इन आंकड़ों से साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज है।

Ramayana Ticket Sales
अल्लू अर्जुन ने बढ़ाया रणबीर कपूर की 'रामायण' का हौसला, बोले- यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, हमारी संस्कृति है

पांच दिनों की एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ का आंकड़ा पार

पहले दिन के अलावा फिल्म ने शुरुआती पांच दिनों की एडवांस बुकिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण पार्ट वन' ने भारत में पांच दिनों की प्री-सेल से 106.17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अगर ब्लॉक सीटों को हटा दिया जाए, तो फिल्म का एडवांस कलेक्शन 84.92 करोड़ रुपये है। पांच दिनों के लिए अब तक 89,494 शोज में 28.12 लाख टिकटों की प्री-सेल हुई है। इनमें 22.54 लाख टिकट बिना ब्लॉक सीटों के बिके हैं।

रणबीर कपूर बनेंगे भगवान राम

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रवि दुबे और सनी देओल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। भारतीय महाकाव्य पर आधारित इस भव्य फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।